अर्जुन की छाल : हार्ट ब्लॉकेज से लेकर कोलेस्ट्रॉल तक से दिलाए राहत

अर्जुन की छाल : हार्ट ब्लॉकेज से लेकर कोलेस्ट्रॉल तक से दिलाए राहत (sportskeeda Hindi)
अर्जुन की छाल : हार्ट ब्लॉकेज से लेकर कोलेस्ट्रॉल तक से दिलाए राहत (sportskeeda Hindi)

आज के समय में हृदय से जुड़ी बीमारियां एक वैश्विक समस्या बन गई है। आजकल आए दिन हृदय रोगों से अचानक होने वाली मौतें बहुत ही आम होती जा रही है। ऐसे में अगर व्यक्ति अपने दिल का ख्याल पहले से ही रखे तो इस समस्या से बचा जा सकता है। हृदय रोगों में अर्जुन की छाल एक महत्वपूर्ण औषधि है जो हृदय से जुड़ी बीमारियों में लाभप्रद है। यह हाई और लो ब्लड प्रेशर, धमनियों में बैड कोलेस्ट्रॉल का जमाव, ट्राइग्लिसराइड्स का बढ़ना और हार्ट ब्लॉकेज जैसी समस्याओं में बहुत ही कारगर औषधि है। तो चलिए जानते हैं अर्जुन की छाल (Arjun Chal) से होने वाले फायदों के बारे में।

youtube-cover

अर्जुन की छाल : हार्ट ब्लॉकेज से लेकर कोलेस्ट्रॉल तक से दिलाए राहत : 3 Benefits Of Arjun Chal In Hindi

ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है -

अर्जुन की छाल का सेवन ब्लड सर्कुलेशन सिस्टम को मजबूत बनाता है। इससे पूरे शरीर में रक्त का संचार बेहतर तरीके से होता है और हृदय रोग में किसी प्रकार के जोखिम की संभावना कम हो जाती है।

हृदय की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है -

अर्जुन की छाल का सेवन करने से व्यक्ति का खराब हो रहे हृदय के ऊतक फिर से जीवंत होने लगते हैं। इसके अलावा हृदय की मांसपेशियां भी स्वस्थ होने लगती हैं और अपने कार्यों को सही तरीके से कर पाते हैं।

हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करता है -

अगर किसी व्यक्ति को हाई कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड की समस्या है, तो ऐसे में उनके लिए अर्जुन की छाल एक बेहतरीन औषधि हो सकती है। इसके उपयोग से धमनियों में जमा गंदे कोलेस्ट्रॉल को निकालाने में मदद मिलती है। यहां तक कि हार्ट ब्लॉकेज में भी यह बहुत ही कारगर है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now