केले की चाय पीने के 3 अद्भुत फायदे

केले की चाय पीने के अद्भुत फायदे (sportskeeda Hindi)
केले की चाय पीने के अद्भुत फायदे (sportskeeda Hindi)

केले का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। वैसे तो लोग अक्सर केले का सेवन शेक या स्मूदी बनाने के लिए या सीधे तौर पर खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या कभी किसी ने केले की चाय का स्वाद लिया है। आप केले की चाय (Banana Tea) को छिलके के साथ या बिना छिले भी बना सकते हैं। केले की चाय में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। केले की चाय पीने से शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत किया जा सकता है। वहीं, इसके सेवन से पाचन से लेकर दिल तक को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। तो आइए जानते हैं केले की चाय पीने के अद्भुत फायदे।

youtube-cover

केले की चाय पीने के 3 अद्भुत फायदे - 3 Benefits Of Drinking Banana Tea In Hindi

इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए -

केले की चाय का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। दरअसल, इस चाय में विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, कॉपर, पोटेशियम और पोषक तत्वों की प्रचुर मात्रा मौजूद होती है। यह इम्यूनिटी बढ़ाने और बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है।

दिल को स्वस्थ रखने के लिए -

केले की चाय पीने से दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। केले की चाय में पोटेशियम मौजूद होता है, जो ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) को कंट्रोल रखने में मदद करता है। इस चाय में कैटेचिन भी होता है, जो दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करता है।

मज़बूत हड्डियों के लिए -

केले की चाय पीने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। इसमें मैग्नीशियम और मैंगनीज होता है, जो आपकी हड्डियों को मजबूत रखने के लिए जिम्मेदार होते हैं। यह ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को भी रोक सकता है।

कैसे बनाएं केले की चाय?

आप केले की चाय बनाने के लिए उसके छिलके के साथ या बिना छिले भी बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक केले को गर्म पानी में उबालें और बचे हुए तरल को दूध में मिलाकर या फिर काली चाय के साथ मिलाकर पिएं। अगर चाय को छिलके से बनाया जाए तो इसे केले के छिलके वाली चाय कहा जाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now