गिलोय पीने के फायदे: Giloy Peene Ke Fayde

गिलोय पीने के फायदे (फोटो - aaj tak)
गिलोय पीने के फायदे (फोटो - aaj tak)

गिलोय का उपयोग पहले से होता आ रहा है। इसके सेवन से कई बीमारी को दूर किया जा सकता है। गिलोय की पत्तियां बैक्टीरिया और वायरस जनित कई बीमारियों को जड़ से खत्म करने की क्षमता होती है। गिलोय का काढ़ा शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर बीमारियों से लड़ने की ताकत प्रदान करता है। वहीं गिलोय का काढ़ा कई दिन तक लगातार सेवन करने से पुराने से पुराना बुखार भी ठीक हो जाता है। ऐसे में इसका सेवन लाभकारी साबित हो सकता है। जानते हैं गिलोय पीने के फायदे।

गिलोय पीने के फायदे - Giloy Peene Ke Fayde In Hindi

दूध और अदरक के साथ पीएं - गिलोय को दूध में उबालकर पीने से जोड़ों का दर्द कम होता है। इसके अलावा अदरक के साथ गिलोय का सेवन करने से रूमेटाइड अर्थराइटिस जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। गिलोय के रस में हड्डी मजबूत करने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।

गिलोय शॉट पिएं - इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए गिलोय के शॉट को आंवला, अदरक और काले नमक में मिलाकर पीने लाभ मिलता है। सभी सामग्री को अच्छी तरह ब्लेंड कर लें और पानी में मिलाकर सेवन करें।

पाचन के लिए - अगर किसी का पाचन खराब रहता है या फिर पेट से जूड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो रही है तो आप गिलोय का इस्तेमाल जरुर करें। आप इसे अतीश या अतिविषा, अदरक की जड़ और गिलोय को साथ में और तीनों को उबालकर उसका काढ़ा बना लें। रोज 20-30 ग्राम की मात्रा में इसका सेवन करें आपकी समस्या दूर हो जाएगी।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan