दूध में पिस्ता उबालकर खाने के फायदे 

दूध में पिस्ता उबालकर खाने के फायदे  (sportskeeda Hindi)
दूध में पिस्ता उबालकर खाने के फायदे (sportskeeda Hindi)

अच्छी सेहत के लिए लोग घी, दूध आदि का सेवन करते है, जो जरूरी भी है। लेकिन अगर कई समस्याओ को दूर करने के लिए दूध के साथ पिस्ता उबालकर खाया जाए तो क्या कभी सोचा है क्या लाभ मिल सकते हैं। तो चलिए आज जानते हैं इससे सेहत को क्या फायदे होते हैं। पिस्ता पोषक तत्वों से भरपूर होता है। पिस्ता में विटामिन बी6, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और आयरन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा, पिस्ता में मैग्नीशियम, फास्फोरस, सोडियम, पोटेशियम, कॉपर और एंटीऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं। वहीं, दूध में कैल्शियम पाया जाता है। ऐसे में अगर इन दोनों को साथ में खाया जाए तो शरीर से कई बीमारियों दूर रहती है।

youtube-cover

दूध में पिस्ता उबालकर खाने के फायदे : Benefits Of Drinking Pistachios Boiled In Milk In Hindi

मांसपेशियों को मजबूती मिलती है -

पिस्ता और दूध का सेवन करने से मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है. दूध और पिस्ता में काफी मात्रा में प्रोटीन होता है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से मांसपेशियों के दर्द और सूजन से भी राहत मिल सकती है।

हड्डियां मजबूत होती हैं -

दूध में पिस्ता उबालकर खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। दरअसल, दूध और पिस्ता में कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर होते है, जो हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद हैं। दूध में पिस्ता को उबालकर सेवन करने से जोड़ों और हड्डियों में दर्द की समस्या दूर हो सकती है।

आंखों के लिए फायदेमंद -

जो लोग लगातार लैपटॉप या मोबाइल का इतेमाल करते हैं, उनकी आंखों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में आंखों को स्वस्थ रखने के लिए दूध और पिस्ता का सेवन कर फायदेमंद हो सकता हैं। दरअसल, दूध और पिस्ता में भरपूर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है। इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।