गर्मी में लौकी खाने से पेट को मिलते हैं ये 3 फायदे

गर्मी में लौकी खाने से पेट को मिलते हैं ये फायदे (sportskeeda Hindi)
गर्मी में लौकी खाने से पेट को मिलते हैं ये फायदे (sportskeeda Hindi)

गर्मी का मौसम त्वचा, और शरीर से जुड़ी कई सारी समस्याएं लेकर आता है। गर्मी इतनी पड़ती है की डिहाइड्रेशन की समस्या से भी कई सारी परेशानियां हो जाती है। यही वजह है कि अक्सर लोगों को गर्मी के मौसम में ज्यादा से ज्यादा खुद को हाइड्रेट करने की सलाह दी जाती हैं हालांकि इसके लिए सिर्फ पानी और जूस नहीं बल्कि आपको कुछ ऐसी भी सब्जियों का सेवन करना चाहिए जिसमें पानी की अधिक मात्रा होती है। इन्हीं में से एक सब्जी है लौकी। लौकी (Bottle Gourd) के सेवन से आप कई सारी बीमारियों को दूर कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं गर्मी में लौकी खाने के फायदे।

लौकी के पोषक तत्व -

लौकी में प्रचुर मात्रा में सोडियम पोटैशियम, प्रोटीन,आयरन और विटामिन सी पाया जाता है। इसके सेवन से गैस,एसिडिटी की समस्या दूर होती हैं। पाचन तंत्र मजबूत होता है और वजन घटाने में भी मदद मिलती है।

youtube-cover

गर्मी में लौकी खाने से पेट को मिलते हैं ये 3 फायदे : 3 Benefits Of Eating Bottle Gourd In Summer In Hindi

वजन घटाने के लिए -

अधिकतर लोगों को लौकी की सब्जी खाना बिल्कुल पसंद नहीं होता। लेकिन अगर आप लंबे समय से वजन कम (Weight Loss) करने की फिराक में हैं,तो डाइट में लौकी को जरूर शामिल करें।

पाचन दुरुस्त रखे -

लौकी के सेवन से पाचन तंत्र (Digestive System) दुरुस्त रहता है। लौकी में अधिक मात्रा में पानी होता है। फाइबर की भी इसमें मात्रा होती है जिस वजह से खाना आराम से पच जाता है और आपके कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।

दिल के लिए फायदेमंद -

लौकी में लो सैचुरेटेड फैट्स पाया जाता है। इसकी वजह से ये ब्लड लिपिड्स लेवल को लो रखता है। लौकी कै सेवन हार्ट (Heart), डिजीज स्ट्रोक के जोखिम को कम करता है। इसके साथ ये कोलेस्ट्रॉल और सूजन को कंट्रोल करने में भी लाभदायक है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Be the first one to comment