खजूर और बादाम खाने के फायदे

खजूर और बादाम खाने के फायदे (sportskeeda Hindi)
खजूर और बादाम खाने के फायदे (sportskeeda Hindi)

सेहत के लिए नट्स और मेवा खाना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि आज के समय में लोग अपने खाने पीने का सही तरीके से ध्यान नहीं रख पाते। ऐसे में आप बादाम और खजूर का सेवन कर सकते हैं। इनमें पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। बादाम में प्रोटीन protein, फाइबर fiber, हेल्दी फैट Healthy Fat, विटामिन ई Vitamin E और मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। वहीं खजूर भी विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। खजूर में कार्बोहाइड्रेट्स, कैलोरीज, हेल्दी फैट, प्रोटीन, फाइबर और पोटेशियम पाया जाता है। वैसे देखा जाए तो, अधिकतर लोग बादाम और खजूर का सेवन करते ही हैं। लेकिन आप इन दोनों को एक साथ भी खा सकते हैं। खजूर और बादाम हार्ट और पेट के लिए काफी अच्छे होते हैं। वहीं आप इन दोनों को कई तरीके खा सकते हैं जैसे - खजूर और बादाम को दूध में मिलाकर खाया जा सकता है। वहीं खजूर और बादाम को आप भिगोकर भी खा सकते हैं। रातभर इन दोनों को भिगोकर रख दें। सुबह उठकर इनका सेवन कर सकते हैं। और आप चाहें तो खजूर और बादाम को स्नैक्स के रूप में भी ले सकते हैं। जानते हैं। खजूर और बादाम खाने के फायदे।

youtube-cover

खजूर और बादाम खाने के फायदे : benefits of eating dates and almonds in hindi

शरीर में एनर्जी बढ़ाए - अगर किसी के शरीर में हमेशा थकान और कमजोरी रहती है, तो शरीर को एनर्जेटिक रखने के लिए खजूर और बादाम का सेवन करना अच्छा होता है। रोजाना सुबह खाली पेट खजूर और बादाम खाने से आप पूरे दिन एनर्जेटिक energy रह सकते हैं। इससे आपको जल्दी थकान नहीं लगेगी, आप स्वस्थ और अच्छा भी महसूस करेंगे।

त्वचा के लिए लाभकारी - हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा skin पर ग्लो दिखे। ऐसे में ग्लोइंग और खूबसूरत त्वचा पाने के लिए अपनी डेली डाइट में खजूर और बादाम शामिल कर सकते हैं। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स गुण त्वचा की समस्याएं (Antioxidant For Skin) दूर करने में मदद करते हैं।

हड्डियां मजबूत बनाने के लिए - हड्डियों Bone को मजबूत बनाने के लिए आप खजूर और बादाम को एक साथ खा सकते हैं। इन दोनों में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। अगर आपको हड्डियों में दर्द रहता है, तो खजूर और बादाम का सेवन करना आज ही शुरू कर दें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now