शहद में भीगी किशमिश खाने के 3 फायदे

शहद में भीगी किशमिश खाने के 3 फायदे (sportskeeda Hindi)
शहद में भीगी किशमिश खाने के 3 फायदे (sportskeeda Hindi)

किशमिश (Raisins) का सेवन अक्सर लोग हवले, खीर आदि में करते हैं। लेकिन क्या कभी शहद (Honey) में भीगी किशमिश का सेवन किया है। अगर आप शहद में भीगी किशमिश का सेवन करते हैं तो इससे सेहत को काफी फायदा मिलता है। क्योंकि किशमिश और शहद दोनों पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। शहद में भीगी किशमिश का सेवन करने से कई बीमारियों से बचने में मदद मिलती है। ऐसा इसलिए क्योंकि किशमिश में प्रोटीन, आयरन, फाइबर, विटामिन बी6, कैल्शियम, पोटैशियम और कॉपर जैसे तत्व भरपूर होते हैं, तो वहीं शहद में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी जैसे गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में व्यक्ति की मदद करते हैं। तो चलिए जानते हैं शहद में भीगी किशमिश खाने के क्या फायदे मिलते हैं।

youtube-cover

शहद में भीगी किशमिश खाने के 3 फायदे - 3 Benefits Of Eating Raisins Soaked In Honey In Hindi

शरीर में खून की कमी दूर होती है -

अगर किसी के शरीर में खून की कमी है, तो ऐसे में उसे अपनी डाइट में शहद में भीगी किशमिश को शामिल करना चाहिए। क्योंकि इस मिश्रण में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) के निर्माण में मदद करती है, जिससे खून की कमी दूर हो सकती है।

शरीर को मिलती है ऊर्जा -

अगर किसी व्यक्ति को थकान, कमजोरी और सुस्ती महसूस होती है, तो ऐसे में उसके लिए शहद में भीगी किशमिश का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि इसमें फ्रुक्टोज और ग्लूकोज पाया जाता है, जो शरीर को दिनभर एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करता है।

इम्यूनिटी बूस्ट होती है -

शहद में भीगी किशमिश का सेवन करने से व्यक्ति की इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद मिलती है। ऐसा करने से सर्दी-जुकाम, बुखार जैसी परेशानी से बचने में मदद मिलती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications