मानसून में ककोड़ा खाने के 3 फायदे

मानसून में ककोड़ा खाने के फायदे (sportskeeda Hindi)
मानसून में ककोड़ा खाने के फायदे (sportskeeda Hindi)

आज कल मानसून का मौसम चरम पर है। इस मौसम में व्यक्ति को अपने शरीर का ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि इस मौसम में कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। इस मौसम में इंफेक्शन का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में इस मौसम में ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए ,जो इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ शरीर को ताकत भी दें। ककोड़ा (Spiny Gourd) ऐसी सब्जी है जो इस मौसम में खूब मिलती है। इसको खाने से पाचन-तंत्र मजबूत होने के साथ मौसमी बीमारियों से भी शरीर का बचाव होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, कैल्शियम, प्रोटीन, फोलेट और कार्बोहाइड्रेट। तो चलिए जानते हैं मानसून में ककोड़ा खाने के फायदे।

youtube-cover

मानसून में ककोड़ा खाने के 3 फायदे : 3 Benefits Of Eating Spiny Gourd In Hindi

पाचन-तंत्र के लिए फायदेमंद -

मानसून में ककोड़ा की सब्जी खाने से पाचन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं। इसमें पाए जाने वाला फाइबर गैस, एसिडिटी, अपच और कब्ज की समस्या को दूर करता हैं। वहीं, इसमें पानी की मात्रा भी काफी ज्यादा पाई जाती है जो शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ पेट को साफ करने में भी मदद करता है।

आंखों के लिए फायदेमंद -

ककोड़ा में भरपूर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है, जो आंखों (Eyes) संबंधित परेशानियों को दूर करने के साथ आंखों को हेल्दी भी रखता हैं। अगर कोई व्यक्ति आंखों में कमजोरी महसूस कर रहा है, तो ऐसे में अपनी डाइट में ककोड़ा को शामिल करें।

लिवर को हेल्दी रखता है -

मानसून के मौसम में कई बार व्यक्ति को लिवर (Liver) संबंधित परेशानियां हो जाती है। ऐसे में ककोड़ा के सेवन से लिवर हेल्दी रहता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और फ्लेवोनोइड तत्व लिवर को डिटॉक्स करने के साथ उसको हेल्दी भी रखते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications