लहसुन वाला दूध पीने के फायदे

लहसुन वाला दूध पीने के फायदे (sportskeeda Hindi)
लहसुन वाला दूध पीने के फायदे (sportskeeda Hindi)

लहसुन वाला दूध (Garlic milk) पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दरअसल, लहसुन में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटी गुण होते हैं। साथ ही इसका एंटीऑक्सीडेंट शरीर की कई समस्याओं को कम करने में व्यक्ति की मदद करता है। दूध और लहसुन का एक साथ सेवन करने से कब्ज से लेकर बवासीर की परेशानी को दूर किया जा सकता है। इतना ही नहीं, यह पुरुषों के लिए काफी फायदेमंद होता है। तो चलिए जानते हैं लहसुन वाले दूध (Garlic Milk Benefits) को पीने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

youtube-cover

लहसुन वाला दूध पीने के 3 फायदे : 3 Benefits Of Garlic Milk In Hindi

शरीर को एलर्जी मिलती है -

लहसुन एलर्जी (Energy) के लिए असरदार माना गया है। ये एंटीएर्जिक गुणों से भरपूर है और इसमें एंटीहिस्टामाइन भी है जो कि एलर्जी में राहत दिलाने में मदद करते हैं। ऐसे में अगर दूध (Milk) में लहसुन मिलाकर पीया जाए तो फायदा होता है।

डायबिटीज में फायदेमंद -

लहसुन वाला दूध डायबिटीज (diabetes) के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। दरअसल, ये ब्लड शुगर को कम करने में मददगार है। ये दूध डायबिटीज में अचानक से होने वाले शुगर स्पाइक को रोकता है और डायबिटीज को संतुलित करने में व्यक्ति की मदद करता है।

दिल के मरीजों के लिए फायदेमंद -

दिल (Heart) के मरीजों के लिए लहसुन वाला दूध पीना बहुत फायदेमंद होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और साथ ही ब्लड वेसेल्स से ट्राइग्लिसराइड को कम करके कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now