सरसों का तेल और लहसुन के फायदे:  Sarso Ka Tel Aur Lahsun Ke Fayde

सरसों का तेल और लहसुन के फायदे (फोटो - navbharat times)
सरसों का तेल और लहसुन के फायदे (फोटो - navbharat times)

सरसों के तेल का इस्तेमाल अक्सर लोग खाना बनाने के लिए करते हैं। इस तेल की तासीर गर्म होती है। ये न केवल खाने को स्वादिष्ट बनाता है बल्कि इसके कई फायदे भी हैं। वहीं लहसुन का उपयोग छौंक लगाने के लिए अक्सर किया जाता है। लहसुन न केवल खाने के स्वाद को बढ़ाता है बल्कि कई बीमारियों से बचाव भी करता है। यहां तक कि लहसुन का तेल शरीर के किसी भी हिस्से में हो रहे दर्द को जड़ से खत्म करने की क्षमता भी रखता है। लहसुन जीवाणुरोधी, एंटीफंगल और एंटीवायरल गुणों से युक्त होता है इसी वजह से यह ज्यादा असर करता है। जानते है सरसों का तेल और लहसुन से क्या लाभ होता है।

सरसों तेल और लहसुन के फायदे -

ब्‍लड सर्कुलेशन सही रहता है - सरसों तेल और लहसुन से शरीर की मसाज की जाए तो इससे बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने में मदद मिलती है। इससे शरीर की मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती मिलती है। इसलिए ठंड के मौसम में इस तेल से मसाज करनी चाहिए।

बालों के लिए है फायदेमंद – बालों की समस्या को दूर करने के लिए सरसों का तेल बहुत लाभकारी होता है। इस तेल से बालों का झड़ना कम होता है और बालों की समस्या भी दूर होती हैं। बाल धोने से पहले सरसों के तेल से मालिश कर सकते हैं। इसमें एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। ये रूसी की समस्या को कम करने में मदद करता है।

कान के लिए फायदेमंद है – अक्सर कान में दर्द या कान में गंदगी जमा हो जाने पर बहुत दर्द होता है। इसके लिए आप सरसों के तेल और लहसुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको सरसों के तेल में लहसुन गर्म करके ठंडा होने के बाद इसकी 2 बूंद कान में डाल सकते हैं। ये कान के दर्द ठीक करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा इससे कान की गंदगी भी बाहर निकलती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan