मसल्स न बनने के 3 कारण : Muscles Na Banne Ke 3 Karan

मसल्स न बनने के कारण (फोटो - sportskeeda hindi)
मसल्स न बनने के कारण (फोटो - sportskeeda hindi)

लोगों को वजन बढ़ाने की तुलना में मांसपेशियां बिल्ड करना काफी मुश्किल होता है। लोग अक्सर अपनी मांसपेशियां बढ़ाने के लिए घंटो एक्सरसाइज करते हैं। लेकिन फिर भी कुछ खास फायदा नहीं मिलता। बहुत से लोग मांसपेशियां बढ़ाते समय कई गलतियां करते हैं, जिसके चलते उन्हें परिणाम देखने को नहीं मिलते हैं। साथ ही कई अन्य कारण भी हैं जो आपकी मांसपेशियों के निर्माण (Muscle Building) में बाधा बनते हैं। जानते हैं ऐसे 3 कारणों के (Reasons Why Your Muscles Are Not Growing In Hindi) बारे में।

मसल्स न बनने के 3 कारण -

पर्याप्त प्रोटीन का सेवन नहीं करना - व्यक्ति की मसल बिल्ड न होने का एक बड़ा कारण डाइट से पर्याप्त और क्वालिटी प्रोटीन प्राप्त नहीं करना है। मांसपेशियों के निर्माण के लिए प्रोटीन का सेवन बहुत जरूरी है। मसल बिल्ड करने के लिए आपको रोजाना अपने शरीर के कुल वजन के अनुसार प्रति किलोग्राम 1.5 से 2 ग्राम तक प्रोटीन लेने की आवश्यकता होती है।

वर्काउट की इंटेंसिटी बहुत कम है - कई लोग जिम तो जाते हैं, वेट उठाते हैं और घर वापस आ जाते है। लेकिन ऐसा करना बिल्कुल भी सही नहीं है। मसल बिल्ड करने के लिए आपके वर्काउट में इंटेंसिटी होना बहुत जरूरी है। सिर्फ वजन उठाना भर ही काफी नहीं है। आप हाई-इंटेंसिटी वाला किसी भी तरह का व्यायाम कर सकते हैं।

प्रोग्रेसिव ओवरलोड - अगर कई मसल बिल्ड करना चाहता है तो ऐसे में आपको वर्काउट (workout) के दौरान प्रोग्रेसिव ओवरलोड करने की जरूरत है। बहुत से लोग एक्सरसाइज (exercise) तो करते हैं लेकिन न वे अतिरिक्त वजन उठाते हैं और न ही रेप्स बढ़ाते हैं। लेकिन अगर आप वर्काउट के दौरान प्रोग्रेसिव ओवरलोड नहीं करते हैं तो इससे आपको कोई परिणाम देखने को नहीं मिलते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now