पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के 3 उपाय

पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के 3 उपाय (sportskeeda Hindi)
पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के 3 उपाय (sportskeeda Hindi)

अक्सर लोग हेल्दी रहने के लिए कई तरह के नुस्खे अपनाते रहते हैं। लेकिन कुछ ऐसी परेशानी होती है जो लोगों का पीछा नहीं छोड़ती। रोजाना की इन्हीं छोटी-मोटी समस्याओं में से एक है पेट में गैस बनना, जो सिर्फ बूढ़ों की नहीं बल्कि युवाओं के लिए भी आज की सबसे बड़ी समस्या बनती जा रही है। पेट में गैस की समस्या से परेशान व्यक्ति को आए दिन पेट में दर्द, सीने में दर्द या फिर सिर दर्द की शिकायत रहती है। तो चलिए जानते हैं पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय।

youtube-cover

पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के 3 उपाय : 3 Tips To Get Rid Of Stomach Gas Issue In Hindi

सुबह गर्म पानी पिएं -

अगर कोई व्यक्ति नियमित रूप से गैस की समस्या से परेशान रहता है, तो ऐसे में उसे सुबह उठते ही गर्म पानी पीने की आदत अपनानी चाहिए। गर्म पानी पीने से पेट तो साफ होता ही है साथ ही गैस पास करने में भी आसानी होती है। इसलिए रोजाना सुबह गर्म पानी पीने की आदत बनाएं।

पानी में डालकर पिएं अजवाइन या जीरा -

अगर किसी को गर्म पानी पीने में दिक्कत हो रही है तो ऐसे में आपको पानी में 1 चमच्च अजवाइन या जीरा उबाल आने तक गर्म कर लेना चाहिए। जब पानी अच्छी तरह से गर्म हो जाए तो उस पानी को छान कर अलग बर्तन में ठंडा होने के लिए रख दें। उसके बाद उस पानी को दिन में 2 बार तक पिएं। कुछ दिन तक नियमित रूप से ऐसा करने से आपकी समस्या कम हो जाएगी।

काला नमक पानी में डाल कर पिएं -

गैस की समस्या से परेशान लोगों को काला नमक का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से पेट में ठंडक तो रहती है साथ ही अगर आप सुबह के समय चुटकी भर काला नमक पानी में डाल कर पीते है तो भी आप गैस की समस्या से निजात पा सकते हैं। ऐसा करने से पेट की गैस को तुरंत बाहर निकालने में मदद मिलती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications