अनुलोम-विलोम के 4 फायदे और नुकसान - Anulom Vilom Ke Fayde Or Nuksan

अनुलोम-विलोम के फायदे और नुकसान  ( फोटो - Sportskeeda hindi)
अनुलोम-विलोम के फायदे और नुकसान ( फोटो - Sportskeeda hindi)

अनुलोम- विलोम (Anulom-Vilom) एक योग अभ्यास है, जिसको करने से श्वास को नियंत्रित किया जा सकता है। इसमें एक नाक बंद करके दूसरी नाक से सांस भरकर, बंद की हुई नाक से सांस छोड़नी होती है। इसी प्रकिया को दुबारा विपरीत कर दोहराया जाता है। इसे बार-बार करने से श्वास तंत्रिका खुलती है और फेफड़े मजबूत होते हैं। अनुलोम- विलोम करने से सेहत (Health) को बहुत से फायदे होते हैं। इससे दिमाग शांत रहता है, माइग्रेन (Migraine) की तकलीफ कम होती है। अनुलोम- विलोम करने के लिए अभ्यास की बहुत आवश्यकता होती है। इसे बिना अभ्यास के करना, खुद के शरीर को नुकसान पहुंचाना होगा। वैसे तो अनुलोम- विलोम का कोई नुकसान नहीं होता लेकिन, अगर इसे सही ढंग से किया न जाए तो सेहत को फायदे की जगह हानि हो सकती है। तो आइए जानते हैंं अनुलोम- विलोम के फायदे और नुकसान-

अनुलोम- विलोम करने के फायदे

फेफड़ों को मिलती है मजबूती - अनुलोम विलोम करने से फेफड़ों (Lungs) को मजबूती मिलती है। जब हम बार-बार नाक से सांस को अंदर बाहर करते हैं इससे फेफड़ों को मजबूती मिलती है और किसी भी प्रकार के इंफेक्शन को कम करने में मदद मिलती है। इसको करने से फेफड़ों में हुई सूजन भी कम होने लगती है।

दमा के मरीजों के लिए फायदेमंद - दमा (Asthma) के मरीजों के लिए अनुलोम-विलोम करना एक चमत्कारिक दवा के तौर पर काम करता है। दमा में फेफड़ों में सूजन (Swelling) हो जाती है जिसके कारण सांस लेने में बहुत ज्यादा दिक्कत होती है। इस सूजन को कम करने के लिए अनुलोम- विलोम एक सबसे अच्छा उपाए है। अगर इसे रोजाना किया जाए, तो दमा की बीमारी भी ठीक की जा सकती है।

सिर दर्द में उपयोगी - किसी - किसी को लगातार सिर दर्द (Headache) की परेशानी बनी रहती है। जिसके कारण उनका किसी काम में भी मन लगना मुश्किल हो जाता है। लेकिन इस दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है, अगर नियमित तौर पर अनुलोम विलोम किया जाए तो। इस योग में जब हम सांस अंदर बाहर करते हैं, तब मस्तिष्क की नसों में खून का संचार तेजी से होता है, जिससे सिर दर्द में आराम मिलना शुरू हो जाता है। और यही नहीं बार-बार जब मस्तिष्क में हवा अंदर और बाहर होती है, तो इसके भी फायदे होते हैं।

तनाव को करे कम - आजकल के समय में तनाव होना बहुत आम बात है। लोगों को छोटी- छोटी सी बात का तनाव (Stress) होने लगा है। इसी के चलते कई बीमारियां लोगो को घेरने लगी हैं। लेकिन इन सब से बचा जा सकता है यदि आप रोजाना अनुलोम- विलोम करें। इसको करने से तनाव कम होता है और हमारा दिमाग शांत होता है। और नींद भी अच्छी आती है। इसलिए अनुलोम- विलोम करना इतना जरूरी होता है।

अनुलोम-विलोम करने के नुकसान

वैसे तो अनुलोम-विलोम करने से कोई नुकसान नहीं होता। लेकिन कई बार गलत तरह से करने पर हमें बहुत से नुकसान हो सकते हैं। यदि, अनुलोम- विलोम को गलत तरह से किया जाए तो, उससे मिलने वाले फायदे की जगह, सेहत को नुकसान सकता है। शुरुआत में इसको कम से कम और धीरे - धीरे करना चाहिए, ऐसा अगर हम नहीं करते तो, अंदर ही अंदर लंग्स डैमेज हो सकती हैं ।इसलिए कभी भी किसी भी तरह का योग करने के लिए, किसी जानकार व्यक्ति से सीखें और फिर करें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki