चना और लहसुन खाने के 4  फायदे - Chana Aur Lahsun Khane Ke Fayde

चना और लहसुन खाने के फायदे ( फोटो - Sportskeeda Hindi )
चना और लहसुन खाने के फायदे ( फोटो - Sportskeeda Hindi )

चने का सेवन हमारी सेहत के लिए बहुत ही जरूरी होता है। चना खाने के बहुत से फायदे भी होते हैं। चने में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा लाभकारी माने जाते हैं। चने में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन (protein), फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन ए, बी, सी, डी, फास्फोरस, पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं और ये सभी पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। चने को भिगो कर खाने से उसके और भी ज्यादा फायदे मिलते हैं और यही नहीं, चने के साथ अगर हम लहसुन का भी सेवन करें, तो ये फायदे दो गुना बढ़ जाएंगे। तो आइए जानते हैं चना और लहसुन खाने के फायदे।

चना और लहसुन खाने के फायदे

हार्ट को रखे मजबूत - चना खाने के शौकीन हैं, तो इसमें थोड़ा सा लहसुन का तड़का भी लगा लें। लहसुन (Garlic) खराब कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) से बचाता है और यदि हम चना और लहसुन का साथ सेवन करते हैं, तो ये हार्ट (Heart) को भी मजबूत बनाने में मदद करेगा।

बॉडी को करेगा डिटॉक्स - चना शरीर को ताकत देगा और लहसुन बॉडी को डिटॉक्स (Detox) करने में मदद करेगा। लहसुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, एंटीफंगल गुण शरीर को साफ रखने के काम आता है। शरीर में जिस प्रकार की भी एलर्जी होती है। लहसुन और चना के साथ में सेवन करने से ये ठीक करता है।

पाचन में करे सुधार - चना कई बार कुछ लोगों में कब्ज (Constipation) का कारण भी बन सकता है। लेकिन अगर आप चने को लहसुन के साथ खाएंगे तो कब्ज नहीं होगी। क्योंकि लहसुन पाचन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। और इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत बना रहता है।

चेहरे के दाग धब्बों को करे साफ - जिन लोगों के चेहरे पर पिंपल्स (Pimples) की परेशानी रहती है। उन्हें चने के साथ लहसुन का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो चेहरे को साफ रखने में मदद करते हैं। चने को इसलिए कभी भी सादा न खाएं इसमें लहसुन का तड़का जरूर लगाएं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
App download animated image Get the free App now