जीरा और धनिया का पानी पीने से मिलते हैं ये 4 फायदे

जीरा और धनिया का पानी पीने से मिलते हैं ये फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
जीरा और धनिया का पानी पीने से मिलते हैं ये फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

जीरा और धनिया खाने का स्वाद और सुगंध बढ़ाने के लिए अक्सर लोग इस्तेमाल करते हैं। तमाम औषधीय गुणों से भरपूर धनिया और जीरा सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। इन दोनों मसालों में मौजूद गुण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करते हैं और पाचन तंत्र के लोए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। वैसे तो धनिया और जीरा का इस्तेमाल मसाले के रूप में किया जाता है लेकिन इसके अलावा धनिया और जीरा का पानी (Dhaniya Aur Jeera Ka Pani Peene Ke Fayde) भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। तो आइए विस्तार से जानते हैं धनिया और जीरा का पानी पीने से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं।

youtube-cover

जीरा और धनिया का पानी पीने से मिलते हैं ये 4 फायदे : 4 Benefits Of Coriander And Cumin Water In Hindi

वजन कंट्रोल करने के लिए -

धनिया और जीरे का पानी पीने से शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा चर्बी तेजी से बर्न होती है। धनिया में मौजूद गुण शरीर का चयापचय ठीक रखने में फायदेमंद माने जाते हैं। रोजाना सुबह के समय धनिया और जीरा का पानी पीने से आपको वजन कम करने में फायदा मिलता है।

पेट और पाचन के लिए -

व्यक्ति अगर अपने पेट को हेल्दी रखना चाहता है और पाचन क्षमता को बढ़ाना है तो इसके लिए धनिया और जीरा का पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। जीरा में थाइमोल नामक गुण पाया जाता है, जो पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में बहुत फायदेमंद है। वहीं धनिया में मौजूद एंटी- माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर की कई परेशानियों में फायदेमंद होते हैं

ब्लड शुगर करे कम -

शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने पर व्यक्ति को डायबिटीज की बीमारी का खतरा रहता है। ऐसे में रोजाना धनिया और जीरा का पानी नियमित रूप से पीना चाहिए। इससे आपका ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।

कोलेस्ट्रॉल कम करे -

शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए धनिया और जीरा का पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। धनिया में मौजूद गुण शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में बहुत फायदेमंद होते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Be the first one to comment