व्रत में कुट्टू का आटा खाने के फायदे

व्रत में कुट्टू का आटा खाने के फायदे (sportskeeda Hindi)
व्रत में कुट्टू का आटा खाने के फायदे (sportskeeda Hindi)

कुट्टू के आटा (Kuttu Ka Atta) जिसका उपयोग ज्यादातर लोग व्रत के समय करते हैं। इस आटे से लोग रोटी, पूड़ियां और पकौड़े बनाकर खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कुट्टू का आटा पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। कुट्टू के आटे में मैग्नीशियम, विटामिन-बी, आयरन, कैल्शियम, जिंक, कॉपर, मैग्नीज और फास्फोरस जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसलिए इस आटे का सेवन सेहत को काफी लाभकारी माना जाता है। वहीं व्रत के समय कुट्टू के आटे का सेवन करने से शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहती है, हड्डियां मजबूत होती है, साथ ही कुट्टू के आटे का सेवन करने से कई बीमारियों से भी बचाव होता है। तो आइए जानते हैं व्रत में कुट्टू का आटा (Buckwheat Flour) खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

व्रत में कुट्टू का आता खाने के फायदे : Benefits Of Eating Buckwheat Flour In Hindi

वजन कम करने के लिए -

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं, तो आपको अपनी डाइट में कुट्टू के आटे को शामिल कर सकते हैं। क्योंकि इसमें फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

हड्डियां मजबूत होती है -

कुट्टू का आटा कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद है। कुट्टू के आटे का सेवन करने से हड्डियां मजबूत (Strong Bones) होती है।

पाचन क्रिया दुरुस्त रखने के लिए -

कुट्टू के आटे का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कुट्टू का आटा फाइबर का अच्छा सोर्स माना जाता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

डायबिटीज के लिए फायदेमंद -

कुट्टू का आटा एंटी डायबिटीक गुणों से भरपूर होता है। इसलिए इसका सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। कुट्टू के आटे को डाइट में शामिल करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल (Blood Sugar Level) रहता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications