महिलाओं के लिए अंजीर के 5 फायदे

महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे (sportskeeda Hindi)
महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे (sportskeeda Hindi)

एक महिला को अपने पूरे जीवन में कई सेहत से जूड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में महिलाओं को अपने खाने पीने का पूरा ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में रोजाना एक्सरसाइज के साथ-साथ ऐसे फूड का सेवन करना चाहिए, जिससे सेहत को कई फायदे मिले। इसके लिए अंजीर का सेवन किया जा सकता है। अंजीर (Figs) पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अंजीर में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, मैग्नीज, फाइबर, विटामिन बी6 और ओमेगा 3 फैटी एसिड काफी अच्छा मात्रा में पाया जाता है। तो आइए जानते हैं महिलाओं के लिए अंजीर (Figs For Women) के फायदे।

youtube-cover

महिलाओं के लिए अंजीर के 5 फायदे : 5 Benefits Of Figs For Women In Hindi

कैंसर से बचाव होता है -

अंजीर का सेवन करने से महिलाएं कैंसर जैसी बीमारी को दूर रख सकती हैं। अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इसलिए हर रोज सुबह के समय अंजीर का सेवन जरूर करना चाहिए।

मेनोपॉज की समस्याएं दूर होती है -

अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, जिंक, मैग्नीशियम और आयर जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। इसके साथ ही अंजीर का सेवन करने से असंतुलन हार्मोनल की समस्या को दूर किया जा सकता है।

वजन कम करने के लिए -

आजकल अधिकतर महिलाएं अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं। ऐसे में अगर आप वजन घटाना चाहती हैं, तो रोजाना अपनी डाइट में अंजीर शामिल करें। अंजीर का सेवन वजन कम करने में मदद करना है। लेकिन एक बाद का ध्यान रहे कि अंजीर में कैलोरी अधिक मात्रा में होती है इसलिए वजन घटाने वाली महिलाओं को अंजीर का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

खून की कमी दूर करने के लिए -

अक्सर देखा जाता है अधिकतर महिलाओं के शरीर में खून की कमी रहती है। जिसकी वजह से महिलाएं किसी भी काम को करने पर जल्दी थक जाती हैं। ऐसे में हेल्दी डाइट लेने के साथ अंजीर का सेवन किया जा सकता है। अंजीर आयरन का अच्छा सोर्स होते हैं। ऐसे में रोजाना अंजीर खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। इसके साथ ही हीमोग्लोबिन का लेवल भी बढ़ता है।

हड्डियां मजबूत बनाने के लिए -

बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं को जोड़ों, हड्डियों में दर्द की समस्या से जूझना पड़ता है। इसकी मुख्य कारण लोगों के शरीर में कैल्शियम की कमी है। अगर आपको भी हड्डियों में दर्द रहता है, तो आप अंजीर को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। अंजीर में कैल्शियम अच्छी मात्रा में होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Be the first one to comment