सर्दियों में घी की रोटी खाने के फायदे

सर्दियों में घी की रोटी खाने के फायदे (sportskeeda Hindi)
सर्दियों में घी की रोटी खाने के फायदे (sportskeeda Hindi)

सर्द‍ियों के मौसम आते ही लोगों को खांसी, सर्दी-जुकाम जैसी समस्‍याओं का सामना करना पड़ता है। घर से बाहर ठंडी हवा में जाने से उन्‍हें संक्रमण या बुखार जकड़ लेता है। लेकिन इन मौसमी बीमार‍ियों से छुटकारा पाने के ल‍िए व्यक्ति को घी (Ghee) वाली रोटी का सेवन करना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि घी में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्‍टीर‍ियल गुण मौजूद होते हैं। सर्द‍ियों में संक्रमण से बचना है, तो घी वाली रोटी खा सकते हैं। इसके साथ ही अगर आप घी की रोटी खाते हैं, तो इससे ड्राई त्‍वचा की समस्‍या भी दूर होगी। इसका सेवन करने से त्‍वचा में नमी बरकरार रहेगी। तो चलिए जानते हैं सर्द‍ियों में घी वाली रोटी खाने के फायदे।

youtube-cover

सर्दियों में घी की रोटी खाने के फायदे : 4 Benefits Of Ghee Chapati In Winters In Hindi

शरीर गर्म रहता है -

आयुर्वेद में कहा जाता है कि, अगर सर्द‍ियों के मौसम में घी (Ghee) का सेवन किया जाए तो इससे शरीर गर्म रहता है। घी का सेवन करने से शरीर को ताकत म‍िलती है। इसके साथ ही घी का सेवन करने से शरीर को ड‍िटॉक्‍स करने में मदद म‍िलती है। घी का स्‍मोक पॉइंट हाई होता है ज‍िसे सर्द‍ियों में खाने पकाने के ल‍िए सही माना जाता है।

शरीर में ऊर्जा बढ़ती है -

घी (Ghee) का सेवन करने से मेटाबॉलि‍ज्‍म अच्छा रहता है। घी में ग्‍लूटेन और फाइबर मौजूद होता है ज‍िससे खाना आसानी से पच जाता है। घी में सैचुरेटेड फैट की भरपूर मात्रा होती है। इससे द‍िमाग, हड्डी और नर्वस स‍िस्‍टम को मजबूत बनाने में मदद म‍िलती है।

इम्‍यून‍िटी बढ़ाने में मदद मिलती है -

घी (Ghee) वाली रोटी खाने से व्यक्ति अपनी रोग प्रत‍िरोधक क्षमता को बढ़ा सकता है। सर्द‍ियों के द‍िनों में अक्सर व्यक्ति का शरीर संक्रमण और बीमार‍ियों का श‍िकार हो जाता है। ऐसे में शरीर को बीमार‍ियों से बचाने के ल‍िए घी, टी लिम्फोसाइट्स बनाता है। इसमें ब्‍यूट‍िर‍िक एस‍िड भी मौजूद होता है। सर्द‍ियों में घी वाली रोटी खाएंगे तो त्‍वचा और सेहत दोनों बेहतर बनेंगे।

पाचन तंत्र अच्छा रहता है -

घी (Ghee) वाली रोटी का सेवन करने से व्यक्ति का पाचन तंत्र बेहतर होता है। इसके साथ ही घी की मदद से पेट के एस‍िड्स को र‍िलीज करने में मदद म‍िलती है। वहीं, घी वाली रोटी को पचाना आसान भी होता है। घी के सेवन से शरीर में व‍िटाम‍िन डी, व‍िटाम‍िन ए और ई की पूर्ति‍ होती है। घी का सेवन करने से स्‍वाद के साथ-साथ सेहत भी बढ़ती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications