Isabgol Sharbat पीने के 4 फायदे

Isabgol Sharbat पीने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
Isabgol Sharbat पीने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

अगर कोई व्यक्ति अक्सर अपने खराब हाजमे से परेशान रहता है, तो उसे पहले डॉक्टर को दिखा लेना चाहिए और फिर कुछ घरेलू उपाय अपना लेने चाहिए। जिसमें से एक के बारे में हम आपको बता रहे हैं। इसबगोल (Isabgol) की भूसी के बारे में तो हर किसी ने जरूर सुना होगा। लोग अक्सर पेट संबंधित परेशानी में डॉक्टर के पास जाने से पहले इसका सेवन करते हैं। इसका सेवन कब्ज, लूज मोशन, गैस, ऐंठन आदि को दूर करने के लिए बहुत लाभकारी होता है।

youtube-cover

Isabgol Sharbat पीने के फायदे : 4 Benefits Of Isabgol Sharbat In Hindi

ब्लड शुगर लेवल के लिए -

इसबगोल की भूसी ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) को नियंत्रित करने में मदद करती है। यह भूसी ग्लूकोज के अवशोषण को रोकती है और इसमें मौजूद जिलेटिन ब्लड शुगर लेवल को कम करते हैं।

खराब कोलेस्ट्रॉल के लिए -

इसबगोल खराब कोलेस्ट्रॉल (cholesterol) के स्तर को कम करने में मददगार है और गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता है। अगर कोई ओवरइटिंग करने की आदत से परेशान हैं, तो इसकी भूसी का सेवन आज से ही करना शुरू कर दें। इसके अलावा यह दिल के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखता है।

वजन घटाने के लिए -

इसबगोल का चूर्ण वजन घटाने (Weight Loss) में मदद करता है। इसका सेवन एक गिलास पानी में मिलाकर प्रतिदिन कर सकती हैं। वहीं, स्वाद के लिए इसमें नींबू का रस मिलाकर पिएं।

पेट संबंधी परेशानियां दूर करने के लिए -

इसबगोल के सेवन से पेट संबंधी परेशानियां, जैसे- ऐंठन, मरोड़, दस्त, पेचिश, उल्टी, कच्ची डकार आदि से निजात मिलती है। इसके लिए बस आपको रोजाना खाने के बाद एक चम्मच पानी के साथ मिलाकर पीना है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Be the first one to comment