सेहत के लिए फायदेमंद हैं कलौंजी

सेहत के लिए फायदेमंद हैं कलौंजी (फोटो - sportskeeda hindi)
सेहत के लिए फायदेमंद हैं कलौंजी (फोटो - sportskeeda hindi)

कलौंजी का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कलौंजी किसी औषधी से कम नहीं होती है। कलौंजी एक तरह का मसाला होता है। इसका अधिकतर इस्तेमाल खाने और अचार बनाने में भी किया जाता हैं। कलौंजी में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और ओमेगा- 3 एसिड पाए जाते हैं, जो शरीर को लंबे समय तक हेल्दी रखने में मदद करते हैं। अगर कोई कलौंजी को नियमित रूप से सेवन करता है तो इससे मोटापे की समस्या दूर होने के साथ शुगर की समस्या में भी लाभ मिलता है। तो आइए जानते हैं कलौंजी के फायदों के बारे में।

youtube-cover

सेहत के लिए फायदेमंद हैं कलौंजी : Benefits Of Kalonji In Hindi

डायबिटीज में फायदेमंद -

कलौंजी का सेवन डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करता है। कलौंजी के सेवन से शरीर में इंसुलिन की मात्रा घटती है। ऐसे में जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है उन्हें कलौंजी का सेवन काली चाय बनाकर करना चाहिए। कलौंजी में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो डायबिटीज को नियंत्रण में रखता है।

वजन को करें कम -

कलौंजी का सेवन वजन को कम करने में मदद करता है। कलौंजी को गुनगुने पानी के साथ लेने से वजन कम होने के साथ - साथ बैली फैट भी कम करता है। कलौंजी के नियमित सेवन से शरीर स्लिम बनता है। कलौंजी वजन को बढ़ने से रोकती है। साथ ही शरीर को हेल्दी भी बनाती है।

आंखों के लिए फायदेमंद -

कलौंजी का उपयोग आंखों को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसके सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती हैं। अगर कलौंजी का सेवन नियमित किया जाए तो इससे आंखों में पानी आने की समस्या, आंखे लाल होना और आंखों में खुजली होने की समस्या दूर होती हैं। कलौंजी शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं। अगर किसी को मोतियाबिंद की परेशानी हैं, तो इसमें कलौंजी का सेवन लाभदायक होता है।

स्किन के लिए फायदेमंद -

कलौंजी स्किन को हेल्दी रखने में मदद करती हैं। इसको खाने से स्किन मुलायम और चमकदार बनती है। कलौंजी के सेवन से त्वचा संबंधी कई समस्याएं आसानी से दूर होती हैं। कलौंजी को स्किन पर लगाने के लिए इसके तेल में नींबू के रस की कुछ बूंदे मिलाएं। ऐसा करने से स्किन मुलायम बनेगी।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now