खरबूजे के बीज खाने से मिलते हैं 4 फायदे

खरबूजे के बीज खाने से मिलते हैं 4 फायदे (sportskeeda Hindi)
खरबूजे के बीज खाने से मिलते हैं 4 फायदे (sportskeeda Hindi)

गर्मियों के मौसम में खरबूजे (MuskMelon) का सेवन खूब किया जाता है। ये फल शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। ठीक ऐसे ही खरबूजे की तरह खरबूजे के बीज भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसमें कई तरह के पोषक तत्व जैसे- विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के, नियासिन, जिंक, मैग्नीशियम इत्यादि पाए जाते हैं। इन पोषक तत्वों से शरीर की कई समस्याएं दूर रहती हैं। तो चलिए जानते हैं खरबूजे के बीज खाने से क्या फायदे मिलते हैं।

youtube-cover

खरबूजे के बीज खाने से मिलते हैं 4 फायदे : 4 Benefits Of MuskMelon Seeds In Hindi

इम्यूनिटी बूस्ट होती है -

खरबूजे के बीजों का सेवन करने से व्यक्ति को भरपूर रूप से विटामिन सी प्राप्त होता है। दरअसल, इसका सेवन करने से ब्लड में व्हाइट ब्लड सेल्स की कोशिकाओं को बढाता है, जो इम्यूनिटी बेहतर करते हैं।

गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद -

खरबूजे के बीजों में फोलेट की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर से अतिरिक्त सोडियम को हटा देती है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं में वॉटर रिटेशन की समस्या कम हो सकती है।

आंखों के लिए -

खरबूजे के बीजों में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन की अधिक मात्रा होती है, जो आंखों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। अगर नियमित रूप से खरबूजे के बीजों का सेवन किया जाए तो इससे मोतियाबिंद होने के खतरे को कम किया जा सकता है।

ब्लड प्रेशर कम करने के लिए -

खरबूजे के बीज में पोटैशियम भरपूर रूप से पाया जाता है। पोटैशियम युक्त आहार का सेवन करने से ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Be the first one to comment