नीम के पत्ती के फायदे

नीम के पत्ती के फायदे (sportskeeda Hindi)
नीम के पत्ती के फायदे (sportskeeda Hindi)

नीम (Neem) एक ऐसा पेड़ है, जिसका उपयोग हम बहुत पहले के समय से करते आ रहे हैं। नीम का उपयोग अलग-अलग रूपों में किया जाता है। इसकी पत्तियों का इस्तेमाल दवा बनाने में करते हैं। इसके बीज का भी इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है। नीम की पत्तियों खाने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता तो बढ़ती ही है साथ ही शारीरिक विकार भी दूर होते हैं। नीम में फंगस, वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने की क्षमता होती है। यह अपने एंटीकैंसर (Anti Cancer) गुणों के लिए जाना जाता है। तो चलिए जानते हैं नीम के पत्ती के फायदे।

youtube-cover

नीम के पत्ती के फायदे : Benefits of Neem In Hindi

शरीर डिटॉक्स होता है -

यह शरीर में जमा गंदगी, हानिकारक पदार्थ या टॉक्सिन्स (toxins) को बाहर निकालने के लिए व्यक्ति को नीम के पत्ते का सेवन करना चाहिए। यह एक नेचुरली खून को साफ करने में भी मदद करता है।

डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद -

नीम के पत्ते उबालकर इसका सेवन करने से हाई ब्लड शुगर (high blood sugar) को कम करने और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। इसलिए इसका रोजाना सेवन करना चाहिए।

पेट के लिए है फायदेमंद -

नीम के पत्तों का सेवन करने से पाचन में सुधार होता है, साथ ही आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। पेट में गैस (Gas), ब्लोटिंग, कब्ज, अपच, उल्टी-दस्त जैसी समस्याएं दूर करने में यह प्रभावी है। इर्रिटेबल बाउल डिजीज irritable bowel disease और पेट के कीड़ों की समस्या में भी लाभकारी है।

त्वचा में निखार लाता है -

शरीर को डिटॉक्स करने और रक्त को शुद्ध करके, त्वचा (Skin) को कई तरह की समस्याओं से दूर करने में मदद मिलती है। कील-मुंहासों के लिए यह एक रामबाण उपाय है। इसके साथ ही यह दाग-धब्बे साफ करने में भी मदद करता है। यह एजिंग (aging) के लक्षणों को कम करने में भी लाभकारी है। यह त्वचा पर एलर्जी, चकत्ते आदि की समस्या भी दूर करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now