गर्मियों में प्याज खाने के फायदे

गर्मियों में प्याज खाने के फायदे (sportskeeda Hindi)
गर्मियों में प्याज खाने के फायदे (sportskeeda Hindi)

हर जगह धीरे-धीरे गर्मी बढ़ रही है। ऐसे में शरीर को लू से बचाने के लिए लोग शिकंजी, लस्सी, मिल्कशेक जैसी चीजों का सेवन बढ़ा रहे हैं। लेकिन बता दें, इस चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए कई लोग प्याज (Onion) का भी सेवन करते हैं। प्याज के पोषक तत्व गर्मी में लू और डिहाइड्रेशन से बचाव करने में मदद करते हैं। प्याज में सल्फर, फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम, विटामिन B, विटामिन C होता है। इसके अलावा प्याज में कई ऐसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं गर्मियों में प्याज खाने के फायदे।

youtube-cover

गर्मियों में प्याज खाने के फायदे : Benefits of Onion in Summer In Hindi

लू से बचाव होता है -

गर्मियों के मौसम में धूप और लू लगने की वजह से लोग अक्सर बीमार पड़ जाता है। ऐसे में लू के प्रभाव से बचने के लिए प्याज खाने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि गर्मियों के मौसम में प्याज का सेवन हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं से बचाव करता है।

इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है -

धीरे-धीरे गर्मी बढ़ रही है। इस स्थिति में प्याज का सेवन बहुत लाभदायक होता है। प्याज के पोषक तत्व न सिर्फ इम्यूनिटी (Immunity) को स्ट्रांग बनाने में मदद करते हैं, बल्कि शरीर को अंदर से ठंडा रखने में भी मदद करते हैं।

पाचन दुरुस्त रहता है -

गर्मी के मौसम में अक्सर लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं जैसे की पेट में दर्द, कब्ज, पेट फूलना और हाजमा खराब होने की शिकायत रहती है। इन समस्याओं से राहत दिलाने में भी कच्चा प्याज काफी फायदेमंद होता है।

शरीर को ठंडक मिलती है -

प्यार की तासीर ठंडी होती है। इसलिए गर्मियों के मौसम में प्याज का सेवन करने की सलाह दी जाती है, जिससे शरीर अंदर से ठंडा रहे।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।