मुनक्का के बीज खाने के 4 नुकसान - Munakka Ke Beej Khane Ke Nuksan

मुनक्का के बीज खाने के नुकसान ( फोटो - Sportskeeda Hindi )
मुनक्का के बीज खाने के नुकसान ( फोटो - Sportskeeda Hindi )

मुनक्का (Raisins) खाने के बहुत से फायदे होते हैं । मुनक्का के अंगूर को सुखा कर बनाया जाता है। इसको यदि रात में पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाया जाए, तो इससे पेट को ठंडक मिलती और एनर्जी आती है। मुनक्का में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। 30 ग्राम मुनक्का में 1.14 ग्राम प्रोटीन, 0.1 ग्राम वसा, 21 ग्राम कार्ब्स, 2 ग्राम फाइबर, 15% कॉपर और 5% आयरन और 79 कैलोरी होती है। अगर आप बहुत ज्यादा कमजोर हैं तो सुबह रोजाना मुनक्का का सेवन करें। लेकिन मुनक्का के जितने फायदे होते हैं, उससे ज्यादा नुकसान उसके बीज में होता है। तो आइए जानते हैं मुनक्का के बीज खाने के नुकसान-

मुनक्का के बीज से होने वाले नुकसान

वजन बढ़ सकता है ( May Gain Weight) - मुनक्का के बीज खाने से आपका वजन बढ़ सकता है। अगर आप मुनक्का के बीज का बहुत ज्यादा सेवन कर रहें हैं, तो ये आपका वजन बढ़ा देगा। जिससे आपको और भी परेशानी हो सकती है।

मधुमेह का खतरा (Risk of Diabetes) - मुनक्का के बीज का ज्यादा सेवन शुगर के खतरे को बढ़ा सकती है। दरअसल मुनक्का को अंगूर को सुखा कर बनाया जाता है और ऐसे में अगर आप नियमित ही इसका सेवन करेंगे, तो इससे शुगर की बीमारी हो सकती है।

हार्ट संबंधी परेशानी हो सकती है (Heart problems may occur) - मुनक्के के बीज का ज्यादा सेवन हार्ट का मरीज बना सकती है। इसमें अधिक मात्रा में ट्राइग्लिसराइड्स (Triglyceride) पाया जाता है, जिससे हार्ट में परेशानी हो सकती हैं।

लिवर हो सकता है खराब ( Liver problems) - मुनक्का के बीज में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं। जिसके सेवन से लिवर भी खराब हो सकता है। इससे पेट फूलना, उल्टी, दस्त जैसी शिकायत भी हो सकती है। क्योंकि मुनक्का के बीजों को हमारा शरीर आसानी से पचा नहीं पाता। इसलिए इसका सेवन सोच समक्ष कर करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।