पेट पर लाल दानों की समस्या को दूर करने के 4 उपाय 

पेट पर लाल दानों की समस्या को दूर करने के उपाय
पेट पर लाल दानों की समस्या को दूर करने के उपाय

पेट की त्वचा पर लाल दाने होना कोई सामान्य बात नहीं है। गर्मियों और बारिश में अक्सर ये दाने होने लगते हैं। ये दाने किसी इंफेक्शन या एलर्जी के कारण हो सकते हैं। ये लाल रंग के दानों में खुजली, जलन जैसा महसूस भी होता है। अगर आपको भी इस तरह की कोई समस्या है, तो इस लेख को जरूर पढ़े। क्योंकि आज हम आपको इस लेख में इन दानों को दूर करने के कुछ घरेलू उपाय बताएँगे। अगर आप भी जानना चाहते हैं, इन उपायों को तो आगे लेख जरूर पढ़े।

पेट पर लाल दानों की समस्या को दूर करने के उपाय 4 Remedies to remove the problem of red pimples on the stomach in hindi

लेमन ऑयल (Lemon oil) - लेमन ऑयल में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। अगर आप इसको अपनी पेट की त्वचा पर लगाते हैं, तो इससे हल्की सी जलन जरूर होगी। लेकिन इससे दानों में बहुत हद तक आराम मिलेगा।

टी-ट्री ऑयल(Tea tree oil) - टी- ट्री ऑयल में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसको अगर आप अपने पेट पर हुए दानों पर लगाते हैं, तो बहुत आराम मिलेगा। इसको दिन में दो बार लगा सकते हैं।

नारियल का तेल (Coconut Oil) - नारियल के तेल में एंटीबैक्‍टीरियल गुण मौजूद होते हैं। साथ ही इसमें मौजूद फेनोलिक एसिड और पॉलीफेनोल, दानों का इलाज करने में मदद करते हैं। इस तेल को आप नहाने के बाद लगा सकते हैं और फिर रात में सोते समय एक बार फिर इसको लगाएं। इससे जल्दी ही आपको दानों में आराम मिलेगा।

एलोवेरा जेल (Aloe Vera gel) - एलोवेरा जेल त्वचा के रोगों में बहुत ही काम की चीज होती है। एलोवेरा में मौजूद एंटीबैक्‍टीर‍ियल गुण किसी भी संक्रमण को खत्म करने में मदद करता है। आप एलोवेरा जेल को सुबह और शाम में लगाएं। इससे दानों में जलन कम होगी और ठंडक भी मिलेगी। इसके उपयोग से ये दाने धीरे धीरे साफ होने लगेंगे। बस इस बात का ध्यान रखें कि एलोवेरा के ताजे पत्तों का ही जेल इस्तेमाल करें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।