खाने के बाद गैस और अपच को दूर करने के लिए ट्राई करें ये 4 योगासन : Khane Ke Baad Gas Dur Karne Ke Liye Yogasana

खाने के बाद गैस और अपच को दूर करने के लिए ट्राई करें ये 4 योगासन (फोटो - sportskeeda hindi)
खाने के बाद गैस और अपच को दूर करने के लिए ट्राई करें ये 4 योगासन (फोटो - sportskeeda hindi)

बरसात का मौसम शुरू होते ही लोग तरह-तरह के खाने जैसे कचौड़ी, समोसे, और पकौड़े खाये बिना नहीं मानते। मगर फिर उसके बाद पेट में गैस, अपच, दर्द और पेट फूलने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। खाने को शरीर में पचने के लिए कुछ समय चाहिए होता है। खाना खाने के बाद हम एक्सरसाइज़ तो नहीं कर सकते, लेकिन योग ज़रूर कर सकते हैं। जानते हैं कुछ योगासन के बारे में जो खाने के बाद गैस और अपच को दूर कर सकते हैं।

खाने के बाद गैस और अपच को दूर करने के लिए ट्राई करें ये 4 योगासन

वज्रासन - वज्रासन करना रात के खाने के बाद सबसे अच्छे योगासन में से एक है। यह आसन मुख्य रूप से ऊपरी शरीर और पेट को स्ट्रेच करने पर केंद्रित होता है।

गोमुखासन (Cow Face Pose) - गोमुखासन करने से पाचन में मदद मिलती है। यह आसन रीढ़ और पेट की मांसपेशियों को फ्लेक्स करने में मदद करता है, जिससे पाचन प्रक्रिया आसान हो जाती है।

धनुष मुद्रा - धनुष मुद्रा व्यक्ति के पाचन अंगों के कार्य को बढ़ाने में मदद करता है। इस आसान को करने के लिए सबसे पहले अपने पेट के बल लेट जाएं और अपने पैरों को मोड़ लें। अब इन्हें वापस में छूने की कोशिश करें और अपनी बाहों और हाथों का उपयोग करके टखनों को पकड़ें। अपने शरीर को ऊपर उठाने के बजाय, आप अपनी टखनों को पीछे की ओर रखें। आप अपने कंधों को जितना हो सके खींचें।

माला मुद्रा - यदि आप ब्लोटेड और अपच महसूस कर रही हैं तो ऐसे में माला मुद्रा आपकी मदद कर सकती है। यह मुद्रा आपके द्वारा खाए गए अतिरिक्त भोजन को हटाने में मदद करती है। अपच से लड़ने के लिए माला मुद्रा एक प्राकृतिक तरीका है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।