एक पतला पेट हर कोई पाना चाहता है लेकिन हम सब जानते हैं कि इसे पाना एक मुश्किल काम है। इसके कई कारण हैं, एक तो ये कि हमारी दिनचर्या काफी अलग है और उसके बाद हमारा खानपान इसमें और मुश्किलें बढ़ा देता है।
जब इस तरह की चीज़ें होती हैं, तो दो मुश्किलें आती हैं, एक आपकी पाचन क्रिया और नींद खराब होती है, और दूसरा आप मोटे हो जाते हैं। इसकी वजह से काफी मुश्किल होती है और हममें से कई या तो जिम का रुख करते हैं या फिर अपने खाने पर लगाम लगाते हैं। आप अगर लोगों से सलाह लेंगे तो वो आपको बताएंगे कि आप एक लिक्विड डाइट का इस्तेमाल करिए, लेकिन ये ज़रूरी नहीं कि वो आपको फायदा ही पहुंचाए।
इसकी जगह पर योग एक ऐसा रास्ता है, जिसमें काफी आसन हैं और इनके इस्तेमाल से ना सिर्फ आप अपने पेट को सुडौल कर सकते हैं बल्कि आपको जिम के भारी वज़न से भी निजात मिलेगा। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही योगासन बताएंगे, जो आपको फायदा पहुचाएंगे:
#4 भुजंगासन
भुजंगासन के नाम से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस आसन को कैसे किया जाएगा। आप ज़मीन पर पेट के बल लेट जाएं और अपने हाथों को चेहरे के करीब ले आएं। इसके बाद हाथों की मदद से आप अपनी छाती और पेट की जगह को ऊपर उठाएं।
ऐसा करने से ना सिर्फ आप अपने एब्डोमेन एरिया पर काम करेंगे बल्कि उसको एक सही आकार भी दे सकेंगे। ये आपकी पीठ को मज़बूती प्रदान करता है। आपकी ग्लूट मसल्स को भी ये आसन फायदा पहुंचाता है। इस आसन को 30 सेकंड से 1 मिनट तक करने से आपको अपने पेट और आसपास के अंगों में काफी अच्छे परिणाम मिलते हैं।
हेल्थ-फिटनेस, डाइट और एक्सरसाइज़ करने के तरीकों से जुड़ी सभी जानकारियां स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं