कचनार के 5 फायदे और 5 नुकसान

कचनार के फायदे और नुकसान (फोटो - Sposrtskeeda Hindi)
कचनार के फायदे और नुकसान (फोटो - Sportskeeda Hindi)

हमारे देश में हर पेड़ और पौधे का आर्युवेद में एक बड़ा महत्व होता है। इसका इस्तेमाल आयुर्वेदिक दवाई बनाने के काम आता है और बड़ी से बड़ी बीमारी को ठीक करने में भी ये लाभदायक होते हैं। इसी तरह एक और पौधा है जिसके बारे में आज हम बात करेंगे और वो है कचनार का पौधा। कचनार के पौधे में बेहद सुंदर फूल होते हैं जिनका आर्युवेद में बहुत महत्व होता है न सिर्फ इसके पौधे का बल्कि इसकी जड़ का भी उतना ही महत्व होता है। इस पेड़ की पत्तियों से लेकर जड़ तक हर चीज का कहीं न कहीं इस्तेमाल जरूर किया जाता है। कचनार के क्या फायदे और क्या नुकसान होते हैं आइए जानते हैं इस लेख में -

कचनार के फायदे- 5 Benefits of Kachnar

कचनार की छाल - कचनार की छाल मुंह के छालों (ulcers) और मुंह की दुर्गंध के लिए बहुत लाभदायक होती है। इसकी छाल का काढ़ा बनाकर पीने से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। काढ़ा बनाने के लिए आप 10 ग्राम छाल को 400 ग्राम पानी में पकाएं और जब ये 100 ग्राम के करीब बचे, तो इसे ठंडा करके गरारे या कुल्ला करें। इसको दिन में 2 से 3 बार करें। इससे मुंह के छाले और बदबू दोनों को ही ठीक किया जा सकता है।

दस्त में कचनार की छाल फायदेमंद - अगर किसी को बहुत ज्यादा दस्त (Diarrhea) हो रहे हों, तो कचनार की छाल का पाउडर बनाकर सुबह और शाम करीब 3 ग्राम इसका पानी के साथ सेवन करें। ऐसा करने से दस्त में तुरंत आराम मिलेगा।

कचनार की फली - कचनार के पेड़ की फली का भी उपयोग किया जाता है। अगर किसी को यूरिन (urine) पास होने में तकलीफ होती है, तो ऐसे में इसकी फली के बीज का पाउडर बनाकर सुबह और शाम 1 ग्राम पाउडर का सेवन पानी के साथ करने से पेशाब करने में तकलीफ नहीं होती। साथ ही इसके सेवन से आप यूरिन इन्फेक्शन (urine infection) के खतरे को भी कम कर सकते हैं।

आंतों के कीड़ों के लिए - कई बार कुछ लोगों के पेट में कीड़े (worms in stomach) हो जाते हैं। जिससे उनका खाना कम हो जाता है और दुबले भी होने लगते हैं। अगर आप कचनार की छाल का काढ़ा बनाकर पीते हैं, तो इससे पेट के कीड़े पूरी तरह से खत्म हो सकते हैं। इसके लिए आप कचनार की छाल करीब 20 ग्राम लें और उसको 400 ग्राम पानी में डालकर अच्छे से उबालें। 100 ग्राम बचने पर, इसमें मरुआ के पत्ते का पाउडर मिलाकर पीने से पेट के कीड़े पूरी तरह से खत्म हो जाते हैं।

शरीर की गांठ में करें कचनार का सेवन - कचनार की छाल के सेवन से फोड़े फुंसी (boils pimple), शरीर में होने वाली गांठ lump in body से पूरी तरह छुटकारा पाया जा सकता है। इसके सेवन के लिए आप कचनार गुग्गुल का उपयोग कर सकते हैं। जो किसी भी आयुर्वेदिक दुकान में उपलब्ध होती है।

कचनार के नुकसान - 5 Disadvantages of Kachnar -

कचनार का सेवन एक महिने से ज्यादा न करें।

इसके सेवन से खुजली, जलन, रैशेज की समस्या हो सकती है।

इसके सेवन से बेचैनी भी हो सकती है।

गर्भवती महिलाएं इसका सेवन न करें।

इसका सेवन एलडीएल के स्तर को भी बढ़ा सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
Be the first one to comment