सदा सुहागन पेड़ के 5 फायदे और नुकसान

सदा सुहागन पेड़ के फायदे और नुकसान
सदा सुहागन पेड़ के फायदे और नुकसान

भारत में ऐसे कई तरह के पेड़- पौधे हैं जिनका उपयोग आयुर्वेद में किया जाता रहा है। उसमें से एक है सदा सुहागन का पेड़ जिसे सदाबहार के नाम से भी जाना जाता है। सदाबहार का पौधा आपने भी अपने घर के आसपास जरूर देखा होगा। ये पौधा बहुत ही आसानी से कहीं भी लग जाता है। सेहत के लिए इसके फूल बहुत फायदेमंद होते हैं। आज आपको इस लेख में सदाबहार फूलों के ऐसे ही कुछ गुणों के बारे में बताएंगे, तो आगे इस लेख को जरूर पढ़ें और जानें इसके फायदे और नुकसान के बारे में-

सदा सुहागन पेड़ के फायदे 5 Benefits of Sada Suhagan tree in hindi

मधुमेह में लाभकारी (Beneficial in Diabetes) - ब्लड में जब शुगर का लेवल बढ़ता है, तो डायबिटीज की समस्या होने लगती है। लेकिन यदि आपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करके रखेंगे, तो डायबिटीज की समस्या से भी आप दूर रह सकेंगे। इसके लिए आपको सदाबहार का फूल लाभकारी हो सकता है। ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए आप सदा सुहागन के फूलों का पाउडर या उसकी चाय बनाकर सेवन कर सकते हैं।

त्वचा के लिए लाभकारी (Beneficial for Skin) - त्वचा के लिए सदाबहार के फूलों का उपयोग किया जा सकता है। कई लोग इसका इस्तेमाल खून को रोकने के लिए भी करते हैं। इसके अलावा आप इसका इस्तेमाल त्वचा में इंफेक्शन, कीड़े काटने, सूजन को कम करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।

कफ में लाभकारी (Beneficial in cough) - फेफड़ों में हुई जकड़न, कफ की परेशानी में भी सदाबहार के फूल फायदेमंद होते हैं।

आंखों के लिए लाभकारी (Beneficial for Eye) - आंखों में होने वाली सूजन, जलन में भी सदाबहार के रस का उपयोग किया जा सकता है। अगर आप इसका इस्तेमाल करते हैं, तो इन समस्याओं का समाधान हो सकता है।

इम्यूनिटी बूस्ट करे (Boost immunity) - सदाबहार के फूलों का काढ़ा बनाकर पीने से शरीर की कमजोरी को भी ठीक किया जा सकता है। इसके सेवन से शरीर में पनप रहे बैक्टीरिया को खत्म करने में मददगार साबित होते हैं।

youtube-cover

सदाबहार के नुकसान (Disadvantages of evergreens)

उल्टी जैसा महसूस होना

ब्लड शुगर का कम होना

प्रेगनेंट महिलाओं को एक्सपर्ट की राय लेकर ही इसका सेवन करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
App download animated image Get the free App now