वजन घटाने के लिए मौसंबी जूस, जानें सेवन का सही तरीका

वजन घटाने के लिए मौसंबी जूस के फायदे (sportskeeda Hindi)
वजन घटाने के लिए मौसंबी जूस के फायदे (sportskeeda Hindi)

अक्सर लोग अपना वजन घटाने के ल‍िए न जाने क्‍या-क्‍या करते हैं लेक‍िन केवल सही डाइट की मदद से आप आसानी से वजन घटा सकते हैं। ऐसे में आप वजन कम करने के लिए फल का सेवन कर सकते हैं, जिसमें मौसंबी भी शामिल है। मौसंबी (Mosambi) के जूस में व‍िटाम‍िन ई, फोलेट, व‍िटाम‍िन सी, कॉपर, ज‍िंक, सोड‍ियम, पोटैश‍ियम, फॉस्‍फोरस, मैग्नीशियम, आयरन, कैल्‍श‍ियम, फाइबर और प्रोटीन आद‍ि पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। अगर आप रोजाना मौसंबी का जूस पीते हैं तो इससे आसानी से वजन कम करने में मदद मिलेगी। बता दें, मौसंबी में फैट और कैलोरीज की बहुत ही कम मात्रा पाई जाती है, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। चलिए जानते हैं वजन घटाने के लिए मौसंबी जूस के फायदे और सेवन का सही तरीका।

youtube-cover

वजन घटाने में फायदेमंद है मौसंबी जूस?

1 . विटामिन सी - मौसंबी जूस में विटामिन सी पाया जाता है, जो सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए रोजाना मौसंबी जूस पीना फायदेमंद होता है। इससे शरीर का फैट भी कम होता है।

2 . लो-फैट ड्र‍िंक - आपको बता दें, मौसंबी जूस एक लो फैट ड्रिंक है, जिसके सेवन से शरीर में चर्बी नहीं बढ़ती, इसलिए रोजाना आप एक गिलास मौसंबी जूस का सेवन जरूर करें। बता दें, एक ग‍िलास जूस में करीब 30 कैलोरीज होती हैं।

3 . टॉक्‍स‍िन्‍स बाहर करने के लिए - शरीर से टॉक्‍स‍िन्‍स बाहर करने के लिए मौसंबी जूस का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।

4 . फाइबर पाया जाता है - मौसंबी जूस में फाइबर की अच्‍छी मात्रा होती है। इसका सेवन करने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है और जल्‍दी भूख नहीं लगती। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

5 . स‍िट्र‍िक एस‍िड पाया जाता है - मौसंबी में स‍िट्र‍िक एस‍िड मौजूद होता है, ज‍िससे आपको बार-बार कुछ खाने की क्रेव‍िंग नहीं होती। इसलिए दिन के समय एक बार इस जूस का सेवन जरूर करें।

मौसंबी का सेवन करने का सही तरीका

1 . आप रोजाना मौसंबी जूस का सेवन ड‍िटॉक्‍स ड्र‍िंक के तौर पर कर सकते हैं।

2 . मौसंबी जूस आप द‍िन में या सुबह के समय कभी भी पी सकते हैं।

3 . सुबह के समय नाश्‍ते में चाय-कॉफी की जगह मौसंबी जूस का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

4 . आप एक द‍िन में आधे से एक ग‍िलास मौसंबी जूस का सेवन जरूर करें।

मौसंबी का जूस बनाने का तरीका -

सबसे पहले मौसंबी का जूस बनाने के ल‍िए आप मौसंबी लें और उनका छिलका निकल लें। इसके बाद इसका जूस बनाने के लिए म‍िक्‍सी में मौसंबी डाल लें और जूस निकाले फिर इसमें हल्का सा काला नमक डाल लें। इसके बाद इसे छान कर पीएं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now