अर्जुन की छाल के 5 फायदे: Arjun Ki Chaal Ke 5 Fayde 

अर्जुन का पेड़ बेहद लाभकारी होता है और आपको इससे काफी लाभ प्राप्त हो सकते हैं (फोटो: Rapid Leaks India)
अर्जुन का पेड़ बेहद लाभकारी होता है और आपको इससे काफी लाभ प्राप्त हो सकते हैं (फोटो: Rapid Leaks India)

अर्जुन का पेड़ हर जगह ना तो पाया जाता है और ना ही घरों में जल्दी लगाया जाता है। इसके पीछे लोगों की व्यक्तिगत इच्छा है और इसके अलावा ऐसा कोई धार्मिक, सामाजिक या काल्पनिक कारण नहीं है जिसकी वजह से इसका इस्तेमाल ना होता हो। ऐसा कोई कारण उपलब्ध ही नहीं है जिसकी वजह से अर्जुन की छाल का इस्तेमाल ना होता हो।

अर्जुन का पेड़ आयुर्वेद में बहुत मान रखता है और अगर आपको भी अपनी सेहत को ठीक रखना है तो आपको अर्जुन के पेड़ को अपने घर का हिस्सा बनाना चाहिए। ये बात और है कि उसके लिए आपको काफी बड़ी जगह चाहिए होगी और अगर आप ऐसा कर पाते हैं तो आपको बाकी कोई भी दिक्कत नहीं पेश आने वाली है।

पेट हो या शरीर का कोई अन्य अंग, अर्जुन का पेड़ और खासकर उसकी छाल सेहत को ठीक कर सकती है। आइए आपको बताते हैं उन फायदों के बारे में जिनके बारे में आप नहीं जानते होंगे। अगर आपके पास बड़ी जगह है तो आपको इसके पेड़ को जरूर लगाना चाहिए क्योंकि इसके कई लाभ हैं।

अर्जुन की छाल के 5 फायदे: Arjun Ki Chaal Ke 5 Fayde

दिल की बीमारी का जोखिम कम करे अर्जुन के पेड़ की छाल: Reduces risk of heart diseases

शरीर को खून देने और उसके प्रवाह को बनाए रखने में दिल का एक अहम योगदान है। आज कल के दौर में जब चीजें बदलने लगी हैं उस समय आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि अगर दिल ठीक नहीं है तो आप डॉक्टर का फायदा कर रहे हैं। आप अर्जुन के पेड़ की छाल को पानी में उबाल लीजिए और इस पानी का सेवन कीजिए। इससे आपको लाभ होगा।

हाई ब्लड प्रेशर को कम करे: Reduces high blood pressure

ब्लड प्रेशर के कम होने पर आपको दिक्कत होती है और चक्कर भी आते हैं। ऐसे में अगर आप अपनी सेहत को ठीक रखना चाहते हैं तो आज ही अर्जुन की छाल का सेवन करें। इसके लिए आप चाहें तो पानी या शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसको पानी में उबाल लें, या शहद में छाल के कुछ अंश डालकर उनका सेवन कर लें। इससे आपको लाभ होगा।

कोलेस्ट्रॉल को कम करे: reduces cholestrol

कोलेस्ट्रॉल की बढ़ी हुई मात्रा सेहत के लिए खराब है। ऐसे में अगर आप अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहते हैं तो आपको कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करना होगा। इसके लिए आप अर्जुन की छाल को शहद के साथ ले लें। इससे कोलेस्ट्रॉल कम होगा लेकिन अगर आप शुगर के मरीज हैं तो आप इसका सेवन पानी के साथ भी कर सकते हैं।

कैंसर के जोखिम को करे कम: Reduces reasons for cancer

कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिससे बहुत सारी जाने जाती हैं। अगर आपको ऐसी दिक्कत आ रही है तो आपको अर्जुन की छाल का सेवन पानी के साथ करना चाहिए। वैसे इसका सेवन बीमारी से पहले करें तो बेहतर है वरना आप इस तरह से दो दवाइओं को मिक्स कर देंगे। वैसे अर्जुन की छाल से आपको कोई नुकसान नहीं है।

अस्थमा को रोकने में मददगार: stops asthma growth

अस्थमा को रोकने के लिए आपको अर्जुन की छाल का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आपको पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। आपकी सेहत आपके जिम्मे है और अब आप उसे किस स्तर पर ले जाते हैं ये आप पर मुनस्सर है। अपनी सेहत के ध्यान रखें और कोई गलती ना होने दें।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए है, इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रुप में नहीं लिया जा सकता। कोई भी स्टेप लेने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर कर लें।)

Edited by Amit Shukla