खाली पेट आंवला खाने से मिलेंगे ये 5 फायदे

खाली पेट आंवला खाने से मिलेंगे ये 5 फायदे (sportskeeda Hindi)
खाली पेट आंवला खाने से मिलेंगे ये 5 फायदे (sportskeeda Hindi)

आंवला (Amla) पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, फ्लैवोनोइड्स और ऐन्थो साइनिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर व्यक्ति रोजाना खाली पेट आंवले का सेवन करता है तो इससे सेहत को कई फायदे मिलते हैं। खाली पेट आंवला खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। इसके साथ ही आंवला पेट और हड्डियों के लिए भी अच्छा होता है। तो चलिए जानते हैं खाली पेट आंवला खाने से होने वाले फायदों के बारे में।

youtube-cover

खाली पेट आंवला खाने से मिलेंगे ये 5 फायदे : 5 Benefits Of Amla In Empty Stomach In Hindi

इम्यून सिस्टम मजबूत होता है -

खाली पेट आंवले का सेवन करने से व्यक्ति की इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। आंवला में विटामिन सी पाया जाता है। आंवला में फंगल इंफेक्शन और बैक्टीरिया से लड़ने की ताकत होती है। रोजाना खाली पेट आंवला खाने से सर्दी-जुकाम और खांसी से भी बचाव होता है।

पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है -

आंवला में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को ठीक रखता है।खाली पेट आंवला खाने से पाचन (Digestion) क्रिया में सुधार होता है। साथ ही कब्ज और एसिडिटी से भी राहत मिलती है।

हड्डियां मजबूत बनती है -

आंवले में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है। आंवला के सेवन से हड्डियां मजबूत होती है और जोड़ों को दर्द से भी राहत मिलती है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद -

खाली पेट आंवला खाने से त्वचा और बालों को फायदा होता है। साथ ही आंवले में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा के दाग-धब्बे मिटाने में मदद करते हैं।

डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे -

आंवला क्रोमियम का सबसे अच्छा स्त्रोत होता है। आंवला के सेवन से शरीर में ब्लड शुगर लेवल कम होता है और डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह हाई ब्लड प्रेशर को भी कम करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Be the first one to comment