बालों में एलोवेरा लगाने के 5 फायदे-Baalo Me Aloe vera Lagane Ke Fayde

बालों में एलोवेरा लगाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
बालों में एलोवेरा लगाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

एलोवेरा (Aloe Vera) स्किन और स्वास्थ्य दोनों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि एलोवेरा में विटामिन ए, सी, ई, बी1, बी2, बी3 और बी6 जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसलिए इसका सेवन कई बीमारियां को दूर करता है, तो वहीं, एलोवेरा का फेस पैक स्किन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं एलोवेरा स्किन और स्वास्थ्य के साथ-साथ बालों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। जी हां अगर आप एलोवेरा का उपयोग बालों में लगाने के लिए करते हैं, तो इससे बाल झड़ना कम हो जाते हैं, साथ ही रूसी की समस्सा से छुटकारा मिल जाता है। आइए जानते हैं बालों में एलोवेरा लगाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

बालों में एलोवेरा लगाने के 5 फायदे

1- बाल झड़ने (Hair Fall) की समस्या ज्यादातर लोगों में देखी जाती है। लेकिन अगर आप बालों में एलोवेरा और शहद लगाते हैं, तो इससे बाल झड़ने की समस्या काफी हद तक दूर होती है। इसके लिए एलोवेरा जेल में नारियल तेल और शहद मिलाकर बालों में लगाना चाहिए, फिर 15 मिनट बाद ठंडे पानी से बाल धो लेना चाहिए।

2- डैंड्रफ (Dandruff) की शिकायत होने पर बालों में खुजली होती है और बाल कमजोर हो जाते हैं। लेकिन अगर आप एलोवेरा जेल बालों में लगाते हैं, तो इससे डैंड्रफ की शिकायत दूर होती है। इसके लिए एलोवेरा जेल में नारियल तेल और कोकोनट मिल्क मिलाकर बालों और जड़ों में लगाना चाहिए। फिर एक घंटे बाद बाल धो लेना चाहिए।

3- बालों को स्वस्थ (healthy hair) बनाए रखने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए मेहंदी में एलोवेरा जेल, दही और जैतून का तेल मिलाकर बालों में लगना चाहिए, इस मिश्रण को लगाने के 2 घंटे बाद बालों को धो लेना चाहिए।

4- बालों की जड़ों को मजबूत कर बालों के विकास को बढ़ावा देने के लिए एलोवेरा का उपयोग काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसको लगाने से बाल लंबे और घने होते हैं। इसके लिए एलोवेरा जेल में ग्रीन टी मिलाकर बालों में लगाना चाहिए, फिर 10 मिनट बाद बालों को धो लेना चाहिए।

5- दो मुंहे बालों और डैमेज हेयर (Damage Hair) से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा का उपयोग काफी लाभदायक साबित होता है। इसके लिए एलोवेरा जेल में अंरडी का तेल मिलाकर बालों में लगना चाहिए। फिर 2 घंटे बाद बालों को ठंडे पानी से धो लेना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।