अनार का फेस पैक लगाने के 5 फायदे-Anar Ka Face Pack Lagane Ke Fayde

अनार का फेस पैक लगाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
अनार का फेस पैक लगाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अनार (Pomegranate) एक ऐसा फल है, जो खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अनार पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, अनार स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन के लिए भी काफी लाभदायक साबित होता है। जी हां क्योंकि अनार में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप अनार से बना फेस पैक (pomegranate face pack) चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे पिंपल्स, दाग धब्बों जैसी शिकायते दूर होती है। साथ ही स्किन पर ग्लो भी आता है। आइए जानते हैं अनार का फेस पैक लगाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

अनार का फेस पैक लगाने के 5 फायदे

पिंपल्स की शिकायत होती है दूर

पिंपल्स (Pimples) की शिकायत को दूर करने के लिए अनार का फेस पैक काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अनार एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए इस फेस पैक को लगाने से पिंपल्स की समस्या से छुटकारा मिलता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए अनार के दानों को पीसकर उसमें नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए, फिर साफ पानी से चेहरा धो लेना चाहिए। इस फेस पैक की खास बात ये है कि ये सभी त्वचा वाले लोगों के लिए फायदेमंद माना जाता है।

चेहरे पर आता है निखार

चेहरे पर निखार (Glowing Skin) लाने के लिए अनार और शहद का फेस पैक काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अनार और शहद दोनों ही एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं, इसलिए इस फेस पैक को लगाने से स्किन पर ग्लो आता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए अनार के दानों को पीसकर उसमें शहद मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए, फिर साफ पानी से चेहरा धो लेना चाहिए।

दाग धब्बों की शिकायत होती है दूर

दाग धब्बों की शिकायत होने पर चेहरे की खूबसूरती खो जाती है, लेकिन अगर आप अनार और ग्रीन टी का फेस पैक लगाते हैं, तो यह काफी लाभदायक साबित होता है। इस फेस कैप को बनाने के लिए अनार के दानों को पीसकर उसमें ग्रीन टी, शहद और योगर्ट मिलाकर चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाना चाहिए।

टैनिंग की शिकायत होती है दूर

गर्मी के मौसम में टैनिंग (Tanning) की शिकायत हो जाती है, लेकिन अगर आप अनार और दही का फेस पैक लगाते हैं, तो इससे टैनिंग की शिकायत दूर होती है। इस फेस पैक को बनाने के लिए अनार के पेस्ट में दही मिलाकर 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाना चाहिए, फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लेना चाहिए।

झुर्रियों की शिकायत होती है दूर

उम्र से पहले पड़ने वाली झुर्रियों (Wrinkles) की शिकायत से निजात पाने के लिए और त्वचा को जंवा बनाए रखने के लिए अनार और कोको पाउडर का फेस पैक काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अनार एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसलिए इस फेस पैक को लगाने से झुर्रियों की शिकायत दूर होती है। इस फेस पैक को बनाने के लिए अनार के दानों के पेस्ट में एक चम्मच कोको पाउडर मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए। फिर सूखने के बाद चेहरा धो लेना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।