सुबह उबली मूंग खाने से मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

सुबह उबली मूंग खाने से मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
सुबह उबली मूंग खाने से मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

अच्छी सेहत के लिए दालों का सेवन बहुत जरूरी है। सेहतमंद रहने के लिए सबसे बेहतरीन दाल की बात आती है, तो मूंग (moong) दाल सबसे पहली आती है। सेहत के लिहाज है मूंग दाल एक बेहतरीन सुपर फूड है। ज्यादातर लोग सुबह अंकुरित मूंग या स्प्राउट्स का सेवन करते हैं। वहीं बहुत से दाल को पीसकर खाते हैं, लेकिन पकाकर खाने से दाल में मौजूद कई जरूरी पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या मूंग दाल के स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने का कोई अन्य तरीका है? ऐसे में आप मूंग दाल, अंकुरित मूंग या स्प्राउट्स को हल्का उबालकर भी इसका सेवन कर सकते हैं, इससे भी सेहत को जबरदस्त फायदे मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं उबले हुए मूंग खाने के 5 फायदे।

youtube-cover

सुबह उबली मूंग खाने से मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे : 5 Benefits Of Boiled Sprouted Moong In Hindi

आसानी से पच जाती है -

अगर आप अंकुरित मूंग दाल को उबालकर खाते हैं, तो इससे न सिर्फ इन्हें खाने में आसानी होती है, बल्कि पचाने में भी आसानी होती है, जिससे आपको इनसे अधिकतम पोषक तत्व और लाभ प्राप्त करने में मदद मिलती है। यह कब्ज की समस्या दूर करने में भी लाभकारी है।

मसल बिल्डिंग में मदद मिलती है -

बता दें, एक कप अंकुरित मूंग दाल में लगभग 7 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है, जिससे यह मांसपेशियों के निर्माण में बहुत फायदेमंद है। यही कारण है कि फिटनेस (Fitness) लवर्स सुबह खाली पेट मूंग दाल खाना पसंद करते हैं।

हीमोग्लोबिन बढ़ता है -

आयरन से भरपूर फूड्स अंकुरित मूंग दाल का सेवन करने से रक्त में ऑक्सीजन के स्तर और लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। साथ ही यह शरीर में खून की कमी को दूर करने और एनीमिया (Anemia) से लड़ने में मदद करती है।

शरीर को एनर्जी प्रदान करता है -

सुबह उबले हुए अंकुरित मूंग खाने से व्यक्ति पूरा दिन ऊर्जावान महसूस करता है। साथ ही जो लोग सुबह वर्कआउट (Workout) करते हैं उनके लिए भी ये दाल बहुत फायदेमंद है। अगर आप प्री-वर्काउट मूंग दाल का सेवन करते हैं तो इससे आपका वर्काउट के दौरान प्रदर्शन बेहतर होता है। वहीं आप वर्काउट के बाद इसका सेवन करते हैं, तो इससे मसल रिकवरी में भी मदद मिलेगी।

दिल को स्वस्थ रखने के लिए -

अगर आप सुबह अंकुरित मूंग दाल को उबालकर खाते हैं तो इससे खराब कोलेस्ट्रॉल (cholesterol) को कम करने में मदद मिलती है। यह ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) को कंंट्रोल रखने में भी लाभकारी है। जिससे यह हार्ट अटैक, फेलियर और स्ट्रोक जैसे रोगों से भी आपको दूर रखती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications