मुलेठी चबाने के 5 फायदे

मुलेठी चबाने के 5 फायदे (sportskeeda Hindi)
मुलेठी चबाने के 5 फायदे (sportskeeda Hindi)

व्यक्ति की अच्छी सेहत के लिए कई ऐसी चीजें हैं, जो बहुत फायदेमंद मानी जाती है। ऐसे ही मुलेठी भी है। आपको बता दें, मुलेठी (Mulethi) में कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट, फैट और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। मुलेठी का सेवन करने से व्यक्ति को कई गंभीर बीमारियों को दूर करने में भी फायदा मिलता है। अक्सर मुलेठी का इस्तेमाल आंख, नाक, गले, सांस और दिल से जुड़ी बीमारियों के इलाज में किया जाता है। आइए जानते हैं मुलेठी चबाने के फायदे।

youtube-cover

मुलेठी चबाने के फायदे : Benefits Of Chewing Mulethi In Hindi

खांसी-जुकाम में फायदेमंद - अगर किसी को सर्दी-खांसी (Cold And Cough) या जुकाम की समस्या हो रही है, तो ऐसे में मुलेठी के टुकड़े को मुंह में रखकर चबाने से बहुत फायदा मिलता है। सूखी खांसी की समस्या पर मुलेठी के साथ शहद का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। अगर आपको भी सर्दी-खांसी या जुकाम की समस्या हो रही है, तो आप मुलेठी के छोटे टुकड़ों को लेकर इसे चबा सकते हैं।

मुंह के छाले में फायदेमंद - अगर आपके मुंह में छालों की समस्या हो रही है, तो इसे दूर करने के लिए मुलेठी के टुकड़ों को शहद में भिगोकर चबाने से बहुत फायदा मिलता है। इसके लिए मुलेठी का एक छोटा टुकड़ा लें और इसे एक चम्मच शहद में भिगा दें। इसके बाद इसे कुछ देर तक मुंह में रखकर चबाएं। ऐसा करने से आपको राहत मिलेगी।

आंख से जुड़ी परेशानियों में फायदेमंद - व्यक्ति के लिए उसकी आंखें बहुत जरूरी होती है. ऐसे में मुलेठी में मौजूद औषधीय गुण आंख (Eyes Problem) से जुड़ी परेशानियों में बहुत फायदेमंद होते हैं। बता दें, मुलेठी चबाने से आंख में जलन की समस्या में फायदा मिलता है और इससे आंख की रोशनी भी बढ़ती है।

गले के लिए फायदेमंद होती है - अगर किसी व्यक्ति के गले में खराश, इरिटेशन, दर्द या फिर आवाज बैठ गई है, तो ऐसे में आप मुलेठी चबा सकते हैं। आपको बता दें, इन समस्याओं में मुलेठी चबाने से बहुत आराम मिलता है। गले की खराश दूर करने के लिए मुलेठी के टुकड़े को शहद में भिगोकर चबाएं।

पाचन के लिए फायदेमंद होती है - अगर किसी व्यक्ति का पाचन तंत्र (Digestive System) सही नहीं रहता है और आप आसानी से खाना नहीं पचा पाते है, तो ऐसे में पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के लिए मुलेठी का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। मुलेठी में फ्लेवोनॉइड जैसे तत्व होते हैं जो पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। मुलेठी चबाने से आपको अपच की समस्या में भी फायदा मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications