चॉकलेट फेस पैक के 5 फायदे-Chocolate Face Pack Ke Fayde

चॉकलेट फेस पैक के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
चॉकलेट फेस पैक के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

चॉकलेट (chocolate) खाना बच्चों और बड़ों दोनों को काफी पसंद होता है, लेकिन ज्यादातर बच्चे चॉकलेट के दिवाने होते हैं। चॉकलेट खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं चॉकलेट सिर्फ खाने में ही स्वादिष्ट नहीं होता है, बल्कि चॉकलेट स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसलिए अगर आप चॉकलेट से बना फेस पैक (Chocolate Face Pack) चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे स्किन संबंधी कई परेशानियां दूर होती है। चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी होता है, जो त्वचा को हाइड्रेड और मॉइस्चराइज रखने में मदद करता है। साथ ही स्किन पर ग्लो भी आता है। आइए जानते हैं चॉकलेट फेस पैक लगाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

चॉकलेट फेस पैक के 5 फायदे

डेड स्किन सेल्स होते हैं दूर

डेड स्किन सेल्स (Dead Skin Cells) की शिकायत को दूर करने के लिए चॉकलेट और दही का फेस पैक काफी फायदेमंद माना जाता है। इस फेस पैक को लगाने से डेड स्किन सेल्स की शिकायत से छुटकारा मिलता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए चॉकलेट को पिघलाकर उसमें एक चम्मच दही मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए।

स्किन पर बनी रहती है नमी

जिन लोगों की स्किन ड्राई (Dry Skin) होती है, उनके लिए चॉकलेट और शहद का फेस पैक काफी फायदेमंद माना जाता है। इस फेस पैक को चेहरे पर लगाने से स्किन पर नमी बनी रहती है। इस फेस पैक को बनाने के लिए चॉकलेट को पिघलाकर उसमें एक चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए।

त्वचा पर आता है निखार

स्किन पर निखार (Glowing Skin) लाने के लिए चॉकलेट, दूध और ब्राउन शुगर का फेस पैक काफी फायदेमंद माना जाता है। इस फेस पैक को लगाने से त्वचा की गदंगी साफ होती है। इस फेस पैक को बनाने के लिए पिघले हुए चॉकलेट में कच्चा दूध और ब्राउन शुगर मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए।

त्वचा होती है मुलायम

त्वचा को मुलायम (Soft) बनाने के लिए चॉकलेट और बेसन का फेस पैक काफी फायदेमंद माना जाता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच बेसन में पिघले चॉकलेट और कच्चे दूध को मिला लेना चाहिए, फिर चेहरे पर लगाना चाहिए।

पिंपल्स की समस्या होती है दूर

पिंपल्स (Pimples) की शिकायत को दूर करने के लिए चॉकलेट और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक काफी लाभदायक साबित होता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में पिघला चॉकलेट और नींबू का रस मिला लेना चाहिए, फिर उसको चेहरे पर लगाना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications