ग्वार फली के 5 फायदे - Gvar Fali Ke 5 Fayde

ग्वार फली के 5 फायदे (फोटो - sportskeedaहिंदी)
ग्वार फली के 5 फायदे (फोटो - sportskeedaहिंदी)

ग्वार फली (Gvar Fali) के सेवन से कई गंभीर बीमारियां दूर की जा सकती हैं। हार्ट से लेकर पेट तक यह बहुत फायदेमंद रहता है। सभी को ग्वार फली का स्वाद अच्छा ना लगे लेकिन गुण के लिहाज से यह सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। इसका नियमित सेवन करने से बहुत सी समस्याएं दूर हो सकती हैं। इसे क्लस्टर बीन्स (Cluster beans) के नाम से जाना जाता है, इसमें पोषक तत्व अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। ग्वार फली के नियमित सेवन से बढ़ते वजन को कम किया जा सकता है और दिमाग के विकास में भी मददगार है। ग्वार फली का उपयोग सब्जी के साथ-साथ औषधि के रूप में किया जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर ग्वार फली का उपयोग डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल तथा हृदय रोग जैसी समस्याओं से बचाव और उनके लक्षणों को कम करने में किया जाता है। इस लेख में ग्वार फली के फायदों के बारे में जानकारी दी गयी है।

ग्वार फली के 5 फायदे

1. कब्ज में उपयोगी (Useful in constipation)

कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो ग्वार फली को अपने भोजन में जरूर से शामिल करना चाहिए। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज जैसी समस्या को कम करने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से पाचन संबंधी समस्याएं भी दूर हो सकती हैं।

2. हड्डियों की मजबूती के लिए बेहतर (better for bone strength)

हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए कैल्शियम जरूरी होता है। ग्वार फली को कैल्शियम का भंडार माना जाता है। ग्वार फली में मौजूद फास्फोरस और कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और उन्हें स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

3. वजन कम करने में सहायक (aids in weight loss)

ग्वार फली से बढ़ते हुए वजन को कम किया जा सकता है। ग्वार फली में और सब्जियों से अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है। ग्वार फली वजन को कंट्रोल करने में मददगार है। ग्वार फली का लोग सब्जी के साथ-साथ सलाद के रूप में भी उपयोग करते हैं।

4. कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखने में मददगार (Helpful in controlling cholesterol level)

ग्वार फली हृदय के लिए भी अच्छा होता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। ग्वार फली में मौजूद डायटरी फाइबर, फोलेट और पोटैशियम हृदय संबंधी समस्याओं से सुरक्षा करते हैं।

5. पाचन शक्ति को बढ़ावा दे (Promotes good digestive power)

जिन लोगों को भूख लगने में समस्या होती है उन्हें नियमित रूप से ग्वार फली का सेवन करना चाहिए। यह भूख बढ़ाने में और पाचन शक्ति को मजबूती देने में मदद करता हैं। ग्वार फली में मौजूद फाइबर मल प्रवृत्ति को बेहतर बनाकर शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।