भुट्टे के बाल के 5 फायदे, जानिए उपयोग करने का तरीका 

भुट्टे के बाल के फायदे, जानिए उपयोग करने का तरीका  (sportskeeda Hindi)
भुट्टे के बाल के फायदे, जानिए उपयोग करने का तरीका (sportskeeda Hindi)

भुट्टा (Corn) सेंकने के लिए अक्सर लोग इसके बालों को बेकार समझ कर फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ये बेकार दिखने वाली चीज सेहत के लिए बहुत लाभकारी हो सकती है। भुट्टे के बाल (Corn Silk) घरेलू औषधि के रूप में काम करते हैं। कई छोटे मोटे रोगों पर काबू करने में भुट्टे के बाल से बनी चाय बहुत काम आती है। तो चलिए जानते हैं कैसे भुट्टे के बाल से बनी चाय सेहत के लिए फायदेमंद हो सकती है।

youtube-cover

भुट्टे के बाल में मौजूद पौषक तत्व -

भुट्टे के बाल में कई तरह के न्यूट्रिशन मौजूद होते हैं। इन बालों में विटामिन ए, विटामिन बी2, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के मौजूद होता है। इसके अलावा कई तरह के मिनरल्स भी भरपूर होते हैं। कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन इनमें भरपूर मिलता है। साथ ही इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं।

भुट्टे के बालों की चाय पीने के 5 फायदे - 5 Benefits Of Corn Silk In Hindi

वजन कम करने के लिए -

जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए भुट्टे के बालों की चाय पीना फायदेमंद हो सकता है। इस चाय से शरीर डिटोक्स होता है। जिससे वजन घटना शुरू हो जाता है। साथ ही इसमें मौजूद फाइबर्स भी वेटलॉस में मदद करता है।

डायबिटीज में -

डायबिटीज वाले मरीजों के लिए भुट्टे के बालों की चाय पीना फायदेमंद हो सकती है। इस चाय को पीने से शरीर में इंसुलिन को एक्टिवेट करने में मदद मिलती है। जिससे शुगर का लेवल कंट्रोल में रहता है।

किडनी के लिए -

भुट्टे के बालों की चाय से किडनी की क्लीनिंग भी होती है। इसके साथ ही पथरी का खतरा भी कम होता है। हालांकि इस चाय के लगातार सेवन से यूरिन बार बार आने की समस्या हो सकती है। लेकिन जिनकी किडनी में कुछ समस्या है, उनके लिए ये फायदेमंद है।

हाई ब्लड प्रेशर में -

भुट्टे के बालों की चाय से यूरिन आने की फ्रिक्वेंसी बढ़ जाती है। इससे शरीर में बढ़ रहा सोडियम भी यूरिन के जरिए बाहर हो जाता है। जिससे बीपी नियंत्रण में रहता है।

एंटी इंफ्लेमेटरी गुण से भरा -

भुट्टे के बालों में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। जिससे शरीर में होने वाली सूजन में भी राहत मिलती है।

भुट्टे के बाल की चाय कैसे बनाएं?

1 . सबसे पहले एक बर्तन में एक गिलास पानी गर्म होने के लिए रखें।

2. इसके बाद पानी में उबाल आने पर भुट्टे के बाल इसमें डाल दें।

3. कुछ देर और पानी को उबलने दें और गैस बंद कर दें।

4. 20 मिनट के लिए पानी को किसी बर्तन से ढंक दीजिए। इसके बाद भुट्टे के बाल के उबले पानी में नींबू मिलाइए।

5 . इस पानी को आप दो से तीन दिन तक उपयोग कर सकते है। बस इसे फ्रिज में रख दें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Be the first one to comment