दही खाने के फायदे

दही खाने के फायदे (sportskeeda Hindi)
दही खाने के फायदे (sportskeeda Hindi)

जब भी कोई व्यक्ति किसी शुभ काम की शुरूआत करता है तो सबसे पहले दही खाता है। वैसे तो दही (Dahi) का सेवन कई तरीकों से किया जाता है। दही में कई पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दही का सेवन पेट (Stomach) के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है, इससे कई बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं दही (Curd Benefits In Hindi) खाने के फायदे।

youtube-cover

दही खाने के फायदे : Benefits of Dahi in Hindi

दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाता है -

दही में फॉस्फोरस और कैल्शियम की मात्रा भरपूर होती है। इसके साथ ही दही का सेवन व्यक्ति के दांत (Teeth) और हड्डियों (Bone) को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। वहीं, दही के सेवन से गठिया की बीमारी से भी बचने में मदद मिलती है। इसलिए व्यक्ति को हर दिन दही (Curd) का सेवन करना चाहिए। इससे आपके दांत और हड्डियां मजबूत रहेंगी।

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए -

दही सबसे अच्छे प्रोबायोटिक फूड्स में से एक है। इसलिए दही में मौजूद microorganism व्यक्ति के शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। वहीं, दही एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है, जो इम्यूनिटी (Immunity) बढ़ाता है।

अच्छे बालों और त्वचा के लिए -

दही का इस्तेमाल बालों के साथ - साथ त्वचा को साफ करने के लिए भी होता है। इसके इस्तेमाल से चेहरे (Skin) पर निखार आता है। दही का इस्तेमाल आप चमकदार बालों (Hair) के लिए भी कर सकते हैं। इसके लिए आप दही बालों में लगाने के बाद आधे घंटे तक छोड़ दें। इसके बाद पानी से धो लें।

डाइजेशन सही करता है -

दही में लैक्टोज होता है। इसके सेवन से व्यक्ति का पाचन सही रहता है। ऐसे में जिन लोगों का डाइजेशन सिस्टम (Digestive System) कमजोर होता है, उनके लिए ये बेहद फायदेमंद है।

दही वजन कम करने के लिए -

दही में कैल्शियम, विटामिन बी-2, विटामिन बी-12, पोटैशियम और मैग्नीशियम होता है। जो व्यक्ति की सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। दही में कैल्शियम भरपूर होता है जो कोर्टिसोल को कम करता है और वजन कम (Weight Loss) करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications