सुबह तेज पत्ता उबालकर पीने के फायदे

सुबह तेज पत्ता उबालकर पीने के फायदे  (sportskeeda Hindi)
सुबह तेज पत्ता उबालकर पीने के फायदे (sportskeeda Hindi)

हर किसी की चाहत होती है, उसकी सेहत हमेशा अच्छी रहे। इसके लिए व्यक्ति हर तरह की कोशिश करता है। लेकिन अगर आप कुछ घरेलू तरीके अपनाकर सेहत को सही रख सकते हैं। ऐसे में अगर आप तेजपत्ता का उपयोग करते हैं, तो ये सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। बता दें, तेजपत्ता में कई विटामिन और मिनरल्स जैसे विटामिन ए, विटामिन बी,विटामिन सी, विटामिन ई, आयरन, कैल्शियम, मैंगनीज आदि भरपूर रूप से होते हैं। इसके अलावा तेजपत्ता में कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं, जैसे एंटीडायरेहिल, एंटीडायबिटिक, एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और कैरोटीनॉयड आदि। तो चलिए जानते हैं सुबह के समय तेज पत्ता उबालकर पीने के क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

सुबह तेज पत्ता उबालकर पीने के फायदे : 5 Benefits Of Drinking Boiled Bay Leaf Water At Morning In Hindi

वजन घटाने के लिए - जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं, उन लोगों के लिए अपना पाचन सही रखना जरूरी है। इससे मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद मिलती है। ये व्यक्ति को कैलोरी बर्न करने और वजन घटाने में मदद करते हैं।

इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए - तेजपत्ता का पानी पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। यह आपको वायरल संक्रमण और मौसमी एलर्जी आदि से बचाता है।

सूजन से लड़ने में करे मदद - शरीर में सूजन की समस्या को दूर करने के लिए तेज पत्ता का पानी बहुत लाभकारी है। जिससे यह जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द को कम करने में भी मददगार है।

नींद में सुधार करे - अगर किसी व्यक्ति को नींद न आने के समस्या है, उसके लिए तेज पत्ता का पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। इससे नींद से जुड़ी समस्याओं जैसे अनिद्रा, रात में बार-बार जगना और बेचैन नींद जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है।

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए - शरीर में विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए किडनी का अहम काम होता है। इसलिए व्यक्ति को इसे सही रखना बहुत जरूरी होता है।

तेजपत्ता उबालकर कैसे पिए- How To Drink Boiled Bay Leaves Water

तेजपत्ता का पानी बनाने के लिए सबसे पहले व्यक्ति को एक बर्तन में पानी लें। इसके बाद उसमें 3 से 4 तेजपत्ता डालकर उसे अच्छे से उबालकर रखें। जब ये पानी आधा हो जाए तो इस पानी को छआन लें और एक बर्तन में निकालकर थोड़ा ठंडा करलें। इसके बाद जब पानी हल्का गुनगुना हो जाए तो, इसमें शहद और नींबू का रस मिलाकर पिएं, इससे जबरदस्त फायदे मिलेंगे। रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications