एवोकाडो खाने के 5 फायदे  - Avocado Khane Ke 5 Fayde

एवोकाडो खाने के 5 फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
एवोकाडो खाने के 5 फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

एवोकाडो (Avocado) खाने में स्वादिष्ट और पौष्टिक फल होता है। यह हरे रंग का फल सुपरफूड के नाम से प्रसिद्ध है। इस फल की गिनती विश्व के चुनिंदा लोकप्रिय फलों में होती है। यह स्वाद में क्रीमी होता है। एवोकाडो में शुगर की मात्रा कम होती है तो इसे हर कोई खा सकता है। इसके सेवन से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। एवोकाडो में फैटी एसिड के साथ फाइबर, विटामिन A, विटामिन B, विटामिन E, मिनरल और प्रोटीन भरपूर में मात्रा में पाए जाते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से एवोकाडो खाने के फायदों को जानें।

एवोकाडो खाने के 5 फायदे

1. हृदय स्वास्थ्य के लिए (Good for Heart Health)

हृदय स्वास्थ्य और दिल के रोगों से सम्बंधित खतरे से राहत पाने के लिए एवोकाडो का सेवन फायदेमंद होता है। आपको बता दें कि एवोकाडो में मौजूद गुणों के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कम और नियंत्रित किया जा सकता है जो हृदय सम्बंधित समस्याओं के लिए अच्छा होता है। इसमें फाइबर, मैग्नीशियम, पोटेशियम और विटामिन E और विटामिन K मौजूद होते हैं। इन्हीं गुणों की वजह से शरीर में पोषक तत्वों की पूर्ति होती हैं जिससे शरीर के स्वास्थ्य का ख्याल रखा जाता है।

2. पाचन सम्बंधित समस्याओं में (Treats Digestive Problems)

एवोकाडो में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। इसमें फाइबर मौजूद होता है और इसके कारण यह फल पाचन सम्बंधित समस्याओं के लिए फायदेमंद होता है। पाचन सम्बंधित समस्याओं के उपचार के लिए एवोकाडो का सेवन लाभकारी होता है।

3. वजन कम करने में मददगार (Helps in weight loss)

मोटापा या अधिक वजन होने से अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ाता है। ऐसे में एवोकाडो के गुण उपयोगी होते हैं। एवोकाडो कम कैलोरी वाला फल होता है, जो वजन कम करने में और मोटापा कम करने में मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन शक्ति को मजबूत करने के साथ फैट के अब्सॉर्प्शन को कम करता है। इसमें मौजूद मोनो-अनसैचुरेटेड फैटी एसिड (MUFA) को कम करने में सहायक है। यह बढ़े हुए वजन को कम करने में मददगार साबित होता है।

4. नेत्र स्वास्थ्य का रखे ख्याल (Takes care of eye health)

एवोकाडो में जेक्सैथिन और ल्यूटिन जैसे कैरोटीनॉयड होते हैं जो आँखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। आपको बता दें कि ल्यूटिन उम्र और नेत्रों के स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या कम करने के लिए अच्छा माना जाता है। एवोकाडो विटामिन E का अच्छा स्रोत है जो आँखों के लिए बहुत लाभदायक होता है।

5. हड्डियों की मजबूती के लिए (Strengthens bone)

एवोकाडो का सेवन हड्डियों की मजबूती करे लिए फायदेमंद होता है। एवोकाडो में बोरॉन जैसा मिनरल होता है, जो कैल्शियम के अब्सॉर्प्शन को बढ़ाकर फायदे पहुंचाता है। यह फल विटामिन K का अच्छा स्रोत होता है। हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए विटामिन K लाभदायक होता है। सूजन और दर्द के लिए एवोकाडो का सेवन अच्छा होता है, इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण एवोकाडो को गुणकारी माना जाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar