रात को सोने से पहले खाएं सौंफ का पाउडर, जाने 5 फायदे

रात को सोने से पहले खाएं सौंफ का पाउडर, जाने फायदे (sportskeeda Hindi)
रात को सोने से पहले खाएं सौंफ का पाउडर, जाने फायदे (sportskeeda Hindi)

अक्सर लोग सौंफ (Fennel Seeds) का इस्तेमाल माउथ फ्रेशनर के रूप में करते हैं, लेकिन आपको बता दें, सौंफ औषधीय गुणों से भी भरपूर होती है। इसका सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। रात को गुनगुने पानी के साथ सौंफ पाउडर का सेवन करने से कई बीमारियों से बचाव होता है। क्योंकि सौंफ में विटामिन सी, विटामिन ई, जिंक, पोटैशियम, मैग्नीशियम, सेलेनियम, आयरन, फाइबर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं रात को सोने से पहले सौंफ का पाउडर (Fennel Seeds Powder) खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

रात को सोने से पहले खाएं सौंफ का पाउडर, जाने 5 फायदे : 5 Benefits Of Eating Fennel Seeds Powder At Night In Hindi

वजन कम करने में मदद मिलती है -

लोगों का बढ़ता वजन (Weight) कई बीमारियों का कारण बन सकता है। इसलिए समय रहते इसको कंट्रोल करना बेहद जरूरी होता है। वजन को कंट्रोल करने के लिए रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ सौंफ के पाउडर का सेवन करना चाहिए।

ब्लड प्यूरीफाई होता है -

अगर रात को सोने से पहले सौंफ पाउडर का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड प्यूरीफाई (Blood Purify) होता है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है -

आज के समय में हर चौथा व्यक्ति हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की समस्या से परेशान हैं, लेकिन ऐसे में अगर आप रोजाना रात को गुनगुने पानी के साथ सौंफ पाउडर का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) की समस्या होने पर व्यक्ति को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ सौंफ के पाउडर का सेवन करना चाहिए। क्योंकि सौंफ पाउडर में फाइबर पाया जाता है, जो शरीर में बढ़ते बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।

पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है -

पाचन (Digestion) से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए व्यक्ति को रात को गुनगुने पानी के साथ सौंफ पाउडर का सेवन करना चाहिए। इससे पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है और पाचन संबंधी गैस, एसिडिटी जैसी समस्याएं भी दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications