स्वास्थ्य के लिए हरे बादाम के 5 फायदे - Benefits Of Green Almonds For Health

स्वास्थ्य के लिए हरे बादाम के 5 फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
स्वास्थ्य के लिए हरे बादाम के 5 फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

क्या आपने हरे बादाम के बारे में सुना है? जी हां, बादाम की श्रेणी में हरा बादाम भी होता है। यह बाजार में आसानी से मिल सकता है। गर्मियों में हरा बादाम खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। हरा बादाम सूखे बादाम के आकार का होता है। हरा बादाम सूखे बादाम से ज्यादा फायदेमंद होता है। हरे बदाम में विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट्स आदि जैसे पोषक तत्व अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। यह पेट, हृदय और मांसपेशियों सम्बंधित सभी समस्याओं को दूर करता है। हरा बादाम आपके मस्तिष्क के लिए लाभकारी होता है और न्यूरोलॉजिकल विकास के लिए भी लाभदायक होता है। हरे बादाम में मौजूद फाइबर और पानी शरीर में डिहाइड्रेशन नहीं होने देते हैं। इस लेख में हरे बादाम के फायदे बताये गए हैं।

स्वास्थ्य के लिए हरे बादाम के 5 फायदे

1. खून साफ करने में सहायक (Aids in blood purification)

हरे बादाम का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। हरे बादाम में अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं और इसके सेवन करने से खून हमेशा शुद्ध और स्वच्छ रहता है। शरीर में गंदा खून बीमारियों की अहम वजह बना सकता है। हरे बादाम में मौजूद पोषक तत्व आपके खून से विषैले तत्वों को खत्म कर सकते हैं। हरे बादाम में आयरन की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है जो खून साफ करने में सहायक होता है।

2. इम्युनिटी को बढ़ावा देता है (Boosts immunity)

इम्युनिटी पावर को बढ़ाने के लिए हरे बादाम का सेवन बहुत ही लाभदायक होता है। यह किसी उपचार से कम नहीं है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और पेट संबंधी समस्याओं में भी लाभ पहुंचाते हैं।

3. याददाश्त को बढ़ाने में लाभदायक (Beneficial in enhancing memory)

हरे बादाम का सेवन करने से दिमाग तेज होता है और यह अच्छी याददाश्त को बढ़ावा देता है। हरा बादाम न्यूरोट्रांसमीटर का काम करता है। इसमें पाए जाने वाले तत्व न्यूरोलॉजिकल विकास के लिए आवश्यक हैं और साथ ही मस्तिष्क की कार्य क्षमता को बढ़ाते हैं। हरे बादाम का सेवन अल्जाइमर और डिमेंशिया के मरीजों के लिए लाभदायक होता है।

4. त्वचा के लिए फायदेमंद (Beneficial for skin)

त्वचा को मुलायम और सुंदर बनाने के लिए हरे बादाम का सेवन लाभदायक माना जाता है। हरे बादाम में विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। यह आपको फ्री-रेडिकल्स से छुटकारा दिलाता है। हरे बादाम को खाने से चेहरे पर पिंपल, डार्क सर्कल, दाग-धब्बे आदि की समस्या ठीक हो सकती है।

5. बालों के स्वास्थ्य का रखे ख्याल (Keeps hair healthy)

हरा बादाम बालों के लिए लाभदायक होता है। इसमें पाए जाने वाले विटामिन व मिनरल तत्व बालों को पोषण प्रदान करते हैं। इसमें उपलब्ध जिंक और कॉपर को बालों के विकास के लिए अच्छा माना जाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।