गुनगुने पानी में शहद और नींबू के 5 फायदे: Gungune Pani Me Shahad Aur Nimbu Ke 5 Fayde

गुनगुने पानी में शहद और नींबू के फायदे (फोटो - healthsite)
गुनगुने पानी में शहद और नींबू के फायदे (फोटो - healthsite)

हेल्थ से जुड़ी कई प्रॉब्लम्स को दूर करने के लिए गुनगुने पानी में शहद और नींबू का रस डालकर रोज सुबह पीने से फायदा होता है। नींबू में मौजूद एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टी सेहत को कई तरह से फायदा करता है वहीं शहद एंटीबायोटिक के रूप में फायदा करता है। इसी कारण अक्सर लोग सुबह उठकर नींबू और शहद का गुनगुना पानी पीते हैं। इस पानी को पीने से इम्युनिटी भी मजबूत होती है, क्योंकि नींबू में विटामिन - सी का समृद्ध स्रोत है। जबकि शहद आपकी इम्युनिटी को मजबूत बनाने में मददगार होता है। जानते हैं इसके अन्य फायदे।

गुनगुने पानी में शहद और नींबू मिलाकर पीने के फायदे - Gungune Pani Me Shahad Aur Nimbu Milakar Peene Ke Fayde In Hindi

शरीर डिटॉक्स होता है - रोज़ सुबह खाली पेट शहद और नींबू का पानी पीने से शरीर के सारे हानिकारक बैक्टीरिया और कीटाणु बेअसर हो जाते हैं।

वजन घटाने में मदद मिलती है - अक्सर लोग अपना वजन घटाने के लिए ग्रीन टी का उपयोग करते हैं ठीक इसी तरह, शहद-नींबू पानी मेटाबॉलिज्म की दर को बढ़ाकर वजन कम करने में मदद करता है। शहद और नींबू पानी आपको हाइड्रेट रखेगा और आपको स्वस्थ वजन बनाए रखने में मदद करेगा।

इम्युनिटी को मजबूत बनाने के लिए - इम्युनिटी को मजबूत बनाने के लिए रोजाना गर्म पानी में शहद और नींबू मिलाकर पिना चाहिए। इससे फ्लू, खांसी और सर्दी, फीवर जैसी समस्या परेशान नहीं करेगी।

त्वचा को साफ़ करता है - बढ़ते प्रदूषण, सूरज की हानिकारक किरणों, हार्मोनल असंतुलन और एलर्जी के कारण त्वचा पर बहुत बुरा असर पड़ता है। अगर आप अपनी त्वचा से पिंपल्स या दाग-धब्बों को खत्म करना चाहती हैं, तो नियमित नींबू और शहद का पानी पीना सबसे सही है।

पाचन में मदद करता है - अगर आप रोज सुबह शहद और नींबू पानी पीना शुरू करेंगे तो इससे पाचन संबंधी समस्याएं दूर हो जाएंगी। शहद और नींबू पानी पित्त और पेट के एसिड जैसे पाचक रसों के स्राव को बढ़ाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan