शहद और किशमिश के 5 फायदे - Shahad Aur Kishmish Ke 5 Fayde

शहद और किशमिश के 5 फायदे (फोटो - sportskeedaहिंदी)
शहद और किशमिश के 5 फायदे (फोटो - sportskeedaहिंदी)

किशमिश (Raisins) और शहद (Honey) का मिश्रण बहुत गुणकारी होता है। किशमिश हड्डियों को मजबूत बनाये रखने में, पाचन सुधारने में मदद करती है, दूसरी ओर शहद में एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होता है जो पाचन और इम्युनिटी बढ़ाने में, ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मददगार है। दोनों ही हमारी सेहत के लिए अच्छे होते हैं और इनका साथ में सेवन करना इनके लाभ को दोगुना कर देता है। सबसे अधिक लाभ के लिए सुबह खाली पेट इनका सेवन करें। आप सुबह चाय-कॉफ़ी के स्थान पर शहद और किशमिश का सेवन कर सकते हैं। इस लेख में शहद और किशमिश के फायदे (Benefits of honey and raisins) बताये गए हैं।

शहद और किशमिश के 5 फायदे

1. कमजोरी को दूर करे (Treats Weakness)

किशमिश और शहद का सेवन कमजोरी को दूर करने का घरेलू उपचार है। शहद और किशमिश का सुबह सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है और कोई भी कार्य करना आसान हो जाता है।

2. ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करे (Controls blood pressure)

शहद और किशमिश में मैग्नीशियम और पोटैशियम पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। यदि आप बीपी सम्बंधित परेशानियों को ठीक करना चाहते हैं तो इनका सेवन गुणकारी होगा।

3. एनीमिया से बचाव करे (Cures Anemia)

यदि किसी व्यक्ति के शरीर में रक्त की कमी यानी एनीमिया हो तो शहद और किशमिश को साथ मिलाकर खाना आपके लिए कारगर हो सकता है। यह मिश्रण शरीर में खून के निर्माण में मदद करता है।

4. मांसपेशियों और कोशिकाओं के निर्माण को बढ़ावा दे (Promote muscle and cell building)

शरीर की मांसपेशियां और कोशिकाओं के निर्माण के लिए सही आहार की जरूरत होती है जिससे पोषक तत्व प्राप्त हो पाएं। ऐसे में शहद और किशमिश के सेवन से यह लाभ प्राप्त किये जा सकते हैं।

5. एंटी-कैंसर गुणों से भरपूर (Rich in anti-cancer properties)

किशमिश और शहद के मिश्रण में एंटी-कैंसर (कैंसर-रोधी) गुण पाए जाते हैं। यह शरीर में होने वाले कैंसर के रोकथाम में फायदेमंद है। अधिक फायदों के लिए इसका सेवन खाली पेट सुबह करें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar