कीवी स्मूदी के बेहतरीन 5 फायदे - Kiwi Smoothie Ke Behtreen Fayde

कीवी स्मूदी के बेहतरीन फायदे ( फोटो - Sportskeeda Hindi )
कीवी स्मूदी के बेहतरीन फायदे ( फोटो - Sportskeeda Hindi )

कीवी (Kiwi) एक ऐसा फल है जो ज्यादातर लोगों को पसंद आता है। कीवी में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जो सेहत के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। जैसे कि - कीवी में उच्च मात्रा में विटामिन सी, फाइबर, विटामिन ई, पोटेशियम, कॉपर, सोडियम, और रोगों से बचाने वाले एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते है। कीवी को जितना खाने से लाभ मिलता है, उतना ही कीवी की स्मूदी को पीने के लाभ भी होते हैं। तो आइए जानते हैं कीवी की स्मूदी के फायदे।

कीवी की स्मूदी के फायदे-

लोग वजन (Weight) कम करने के लिए अलग- अलग तरीकों का इस्तेमाल करते हैं। जिसके कारण उनकी बॉडी में कई बार फायदे की जगह नुकसान होने लगता है। वजन कम करने के लिए अजीब तरह के सप्लिमेंट भी लेने को तैयार हो जाते हैं। लेकिन ये सभी सप्लिमेंट सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा खराब माने जाते हैं।

वजन कम करने के लिए कई प्राकृतिक तरीके भी उपलब्ध हैं। जिनकी मदद से वजन आसानी से कम किया जा सकता है। उसी में से एक है कीवी की स्मूदी। कीवी में पाए जाने वाला फाइबर (Fiber) वजन को कम करने में बहुत मदद करता है। कीवी में एसटिनिडेन नामक एंजाइम मौजूद होता है। जिसकी वजह से यह प्रोटीन को पचाता है और वसा को भी कम करने में मदद करता है। इससे पेट भरा- भरा महसूस होता है और ये कई बीमारियों से भी दूर रखता है।

कीवी की स्मूदी के सेवन से शरीर को ताकत मिलती है और ये इम्यूनिटी (Immunity) को मजबूत करता है। कीवी की स्मूदी का सेवन नियमित तौर पर करना चाहिए, तभी इसका अच्छा परिणाम मिल सकता है।

कीवी की स्मूदी के सेवन से आप तरोताजा महसूस करेंगे, साथ ही शरीर को ताकत भी मिलेगी।

कीवी की स्मूदी के सेवन से आपके चेहरे पर ग्लो आएगा और चेहरा सुंदर दिखेगा।

कीवी में विटामिन ए और सी की मात्रा भी मौजूद होती है। जो आपके बालों को भी चमकदार बनाएगा।

कीवी की स्मूदी बनाने का तरीका -

कीवी की स्मूदी बनाने के लिए सबसे पहले 4 कीवी लें और उसे छीलकर मिक्सर जार में डालें इसके बाद उसमें थोड़े से बादाम और एक चम्मच शहद डालें। इसमें आप अपने पसंद के ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं। इसके बाद इसमें एक ग्लास दूध डालें और मिक्सर में अच्छी तरह पीस लें। फिर इसका सेवन करें। इसके पीने से आप बहुत ही फ्रेश महसूस करेंगे।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।