गर्मियों में लौकी के 5 फायदे - Benefits Of Lauki In Summer

गर्मियों में लौकी के 5 फायदे (फोटो - sportskeedaहिंदी)
गर्मियों में लौकी के 5 फायदे (फोटो - sportskeedaहिंदी)

लौकी (Bottlegourd) बहुत गुणकारी सब्जी मानी जाती है। डॉक्टर अक्सर इसके सेवन का सुझाव देते हैं। यदि आप उन लोगों में से हैं, जिन्हे लौकी की सब्जी खाने में पसंद नहीं है तो यक़ीनन यह लेख आपकी धारणा बदल सकता है। लौकी का सेवन गर्मियों में सबसे अधिक गुणवान माना जाता है। यह सब्जी हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में उपयोगी है। लौकी की तासीर ठंडी होती है जिससे इसका सेवन गर्मियों में अच्छा होता है। लौकी को कई प्रांतो में घीया के नाम से भी जाना जाता है। इसके उपयोग सब्जी, सूप, दाल, मिठाई आदि के रूप में किया जा सकता है। गर्मी के मौसम में लौकी के सेवन करना बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इस लेख में गर्मियों में लौकी से होने वाले फायदों (Benefits Of Lauki In Summer) के बारे में चर्चा की गयी है।

गर्मियों में लौकी के 5 फायदे

1. हृदय के लिए लौकी का सेवन (Good for heart health)

हृदय रोग जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए, हृदय स्वास्थ्य बहुत अहम भूमिका निभाता है। लौकी का सेवन हृदय रोग के खतरे को कुछ हद तक कम सकता है। इसके लिए आप लौकी के जूस का भी सेवन कर सकते हैं।

2. तनाव कम करने में मदद करे (Help reduce stress)

गर्मी में लौकी खाने से तनाव कम हो सकता है। इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जो हमारे शरीर को ठंड़ा रखने में मदद कर सकती है। लौकी में सेडेटिव प्रॉपर्टीज मौजूद होती हैं जो शरीर का तनाव से बचाव करने में उपयोगी हैं।

3. वजन घटाने में मददगार (Helpful in weight loss)

गर्मियों में वजन कम करने के लिए लौकी का सेवन किया जाता है। 100 ग्राम कच्ची लौकी में 12 कैलोरी होती हैं और इसमें पानी की मात्रा 95% से अधिक हो सकती है। इसमें मौजूद फाइबर वजन घटाने में सहायक हो सकता है।

4. त्वचा सम्बंधित समस्याओं के लिए फायदेमंद (Beneficial for skin related problems)

लौकी त्वचा को साफ करने के साथ-साथ चेहरे से तेल को कम करने में सक्षम है। गर्मियों में त्वचा से ज्यादा पसीने और तेल निकलने के कारण मुंहासे की समस्या हो सकती है। लौकी का सेवन अन्य त्वचा रोगों को भी ठीक करता है।

5. शरीर को ठंडक दे (Keeps the body cool)

गर्मियों में लौकी खाने का एक फायदा यह भी है कि, लौकी फाइबर और पानी का बहुत अच्छा मेल है जो शरीर के तापमान कम करके ठंडा कर सकता है। लौकी की सब्जी के सेवन से पेट को ठंडक मिलती है और आपका पाचन मजबूत हो सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications