गेंदें के फूल की चाय के फायदे 

गेंदें के फूल की चाय के फायदे
गेंदें के फूल की चाय के फायदे

भारत में लोगों को चाय का सेवन करना पसंद होता है। हालांकि ज्यादातर लोग दूध वाली चाय पीना ही पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, जिस तरह से हिबिस्कस चाय, ग्रीन टी, ब्लैक टी होती है उसी तरह से गेंदे के फूलों से बनी चाय भी होती है। जी हां सुनने में भले ही ये अजीब लगे, लेकिन गेंदे के फूलों से बनी चाय पीने से सेहत को बहुत से लाभ मिलते हैं।

गेंदे के फूल में एंटी-इंफ्लेमेशन, एंटीसेप्टिक और एंटी-ऑक्सीडेंट के प्रभाव पाए जाते हैं, जो शरीर की सूजन से लेकर स्किन हीलिंग तक में फायदेमंद माने जाते हैं। गेंदे के फूलों की पंखुड़ियों को चाय बनाने के लिए उपयोग में लिया जाता है। गेंदे के फूल से बनी चाय पेट के लिए भी बहुत अच्छा काम करती है। इसके इतने फायदे मिलते हैं कि आप भी इस लेख को पढ़ने के बाद गेंदे के फूल की चाय जरूर पीना चाहेंगे। तो चलिए जानते हैं, इसके फायदों के बारे में-

गेंदें के फूल की चाय के फायदे 5 Benefits of marigold flower tea in hindi

पाचन के लिए लाभदायक (good for digestion) - अगर आपको कब्ज की समस्या है, तो गेंदे से बनी चाय का सेवन आपको जरूर करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से कब्ज की समस्या नहीं होती है। साथ ही इससे एसिडिटी, पेट दर्द जैसी समस्या भई आपसे दूर रहती है।

दांत के दर्द में मिलती है राहत (Get relief from toothache) - अगर आपको दांत के दर्द की समस्या है, तो गेंदे के फूल से बनी चाय आपके लिए लाभकारी हो सकती है। इसके लिए आप गेंदे की चाय का कुल्ला करें और उसे थूक दें, इससे दांत दर्द खिंचेगा और आपको आराम मिलेगा।

शुगर के मरीजों के लिए लाभदायक (Good for diabitic patient) - शुगर के मरीजों के लिए गेंदे से बनी चाय लाभकारी होती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण टाइप 2 डायबिटीज के लिए लाभदायक मानी जाती है। इसके सेवन से टाइप 2 डायबिटीज कंट्रोल रहती है।

सूजन को करे कम (Reduce swelling) - गेंदे से बनी चाय के सेवन से आपको शरीर में किसी जगह अगर सूजन आ रही है, तो ये उसको भी कम करने में मदद करता है। क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेशन गुण मौजूद होते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाए (Increase immunity) - अगर आप काफी ज्यादा कमजोरी महसूस करते हैं, तो गेंदे के फूलों से बनी चाय आपके लिए बहुत लाभदायक हो सकती है। दरअसल इसके सेवन से आपको ताकत मिलती है। जिससे आप कई बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं।

youtube-cover

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।