मार्शमैलो रूट के 5 फायदे - 5 Benefits Of Marshmallow Root

मार्शमैलो रूट के 5 फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
मार्शमैलो रूट के 5 फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

चिकित्सा के क्षेत्र में औषधीय जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल लम्बे समय से होता आ रहा है, इनमें मार्शमैलौ रुट (Marshmellow root) भी शामिल है। इसका नाम मार्शमैलो पौधे की जड़ों से निकलने वाले पौष्टिक चिपचिपे अर्क से मिलता है। सदियों से मार्शमैलो रूट के हीलिंग गुणों के कारण इसका उपयोग किया जाता आ रहा है। मार्शमैलो रूट का वानस्पतिक नाम एल्थिया ओफ्फिसिनालिस (althea officinalis) है। इस बारहमासी पौधे में गुलाबी फूल होते हैं, जो आमतौर पर पतझड़ के महीनों में खिलते हैं। यह जड़ी बूटी कई तरह की बीमारियों में मदद कर सकती है जिसमें पाचन में सहायता, गले में खराश को शांत करना और यहां तक कि एक्जिमा जैसी त्वचा की स्थिति का इलाज करना शामिल है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-कफ, एंटी-वायरल और एंटी-यीस्ट जैसे औषधीय गुण शामिल हैं। इस लेख में मार्शमैलौ रुट के फायदे बताये गए हैं।

मार्शमैलो रूट के 5 फायदे

1. खांसी-जुकाम (Can Cure Cold-Cough)

मार्शमैलो रूट के लाभ खांसी-जुकाम में देखे जा सकते हैं। इसमें मौजूद पॉली सेकेराइड में एंटीट्यूसिव प्रभाव पाए जाते हैं, यह कफ में आराम दिलाने वाला गुण है। मार्शमैलो रूट से बने हर्बल सिरप का उपयोग कफ और कोल्ड के लिए प्रभावी पाया गया है।

2. त्वचा की जलन को दूर करे (Relieve Skin Irritation)

मार्शमैलो रुट का एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव फुरुनकुलोसिस (furunculosis), एक्जिमा (eczema) और जिल्द की सूजन के कारण होने वाली त्वचा की जलन को दूर करने में भी मदद कर सकता है।

3. त्वचा स्वास्थ्य को बढ़ावा दे (Promotes Overall Skin Health)

मार्शमैलो रुट पराबैंगनी (UV) किरणों की वजह से त्वचा में होने वाली जलन को कम करने में आपकी मदद कर सकती है।

4. दर्द निवारक के रूप में (Act as a Pain Reliever)

मार्शमैलौ रुट में दर्दनिवारक गुण होते हैं। इसमें मौजूद हाइपोलेटिन 8-ग्लूकोसाइड फ्लेवोनॉयड में एनाल्जेसिक गुण होते हैं। यह शरीर के किसी भी दर्द को कम करने में मदद कर सकता है।

5. पाचन में सहायक (Aids in Digestion)

मार्शमैलो रूट में कब्ज, हार्टबर्न और इंटेस्टाइनल कोलिक (intestinal colic) सहित पाचन से जुड़ी तमाम समस्याओं का इलाज करने की क्षमता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।